हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी पर 3 राशियों की बदलने जा रही हैं किस्मत, मां लक्ष्मी दिलाएंगी धन लाभ

Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन ग्रह और नक्षत्र अपनी चाल में बदलाव करके कई सारे दिव्य योग का निर्माण कर रहे हैं। जिसके कारण कई राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होने वाली हैं। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

Basant Panchami 2024:  हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का बहुत अधिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती जी की पूजा की जाती है। जो लोग विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा करते हैं, उन पर माता मेहरबान रहती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल बसंत पंचमी पर्व 14 फरवरी को मनायी जाएगी। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, बसंत पंचमी का दिन खास माना जा रहा है। क्योंकि इस दिन ग्रहों की युति से पंच दिव्य योग बन रहा है।

राजयोग का निर्माण

हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन रेवती, अश्विनी नक्षत्र एक साथ मिलकर शुभ योग बना रहे हैं। साथ ही ग्रहों की स्थिति में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस दिन मकर राशि में मंगल, शुक्र और बुध ग्रह की युति हो रही है। इन तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि मेष राशि में चंद्रमा और गुरु की भी युति बन रही है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। यही नहीं मकर राशि में मंगल और शुक्र की युति से धन शक्ति राजयोग बन रहा है।

यह भी पढ़ें- घर में पौधे लगाने की क्या है सही दिशा, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

विज्ञापन

बसंत पंचमी पर शुभ योग

ज्योतिषियों के अनुसार, वहीं मकर राशि में शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है साथ ही रूचक योग का भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचमहापुरुषों योग में रूचक योग भी शामिल है। बसंत पंचमी के दिन इतने सारे योग बनने से मां सरस्वती के साथ लक्ष्मी मां भी प्रसन्न होंगी। इस दिन जो लोग सच्चे मन से मां सरस्वती और लक्ष्मी की पूजा करेंगे, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन पंच महापुरुष योग के बनने से कुछ राशियों को शुभ फलदायी रहने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें- शरीर के किन-किन अंगों पर होता है ग्रहों का अधिकार, जानें क्या पड़ता है प्रभाव

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का दिन लाभकारी साबित होगा। साथ ही करियर में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को नए नौकरी करने का ऑफर मिल सकता है। माता पिता का साथ मिलेगा। साथ ही घर में खुशियां बनी रहेंगी।

मिथुन राशि

बसंत पंचमी के दिन बन रहे महायोग मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। साथ ही जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिल सकती है। कारोबारियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दुर्लभ योग शुभ फलदायी सिद्ध होगा। साथ ही जिस जातक के लंबे समय से काम रुके हुए हैं वें पूरे हो सकते हैं। जातक के करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही घर में धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

यह भी पढ़ें-  शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से कैसे पाएं मुक्ति, जानें चमत्कारी उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola