---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vastu Shastra: घर में पौधे लगाने की क्या है सही दिशा, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Shastra For Plants: वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर में पौधा लगाना चाहते हैं, तो दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। तो आइए पौधे लगाने की सही दिशा के बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Vastu Shastra For Plants: वास्तु शास्त्र में घर और दिशा से संबंधित सभी नियमों के बारे में बताया गया है। मान्यता है कि जो लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हैं, उनके घर में कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि किस दिशा में कौन से पेड़-पौधे लगाना चाहिए। मान्यता है कि यदि वास्तु के नियमानुसार, सही दिशा में पेड़ पौधे लगाने से वास्तु दोष नहीं लगता है। साथ ही घर में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। आज इस खबर में जानेंगे कि घर के किस दिशा में कौन से पेड़-पौधे लगाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- शरीर के किन-किन अंगों पर होता है ग्रहों का अधिकार, जानें क्या पड़ता है प्रभाव

---खबर नीचे जारी है---

पेड़-पौधे लगाने की सही दिशा

बांस का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर पूर्व दिशा में बांस का पौधा लगाने चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में बांस का पौधा लगाने से घर में आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। साथ ही घर में खुशियां बनी रहती हैं।

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से कैसे पाएं मुक्ति, जानें चमत्कारी उपाय

तुलसी का पौधा

शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने का सही दिशा उत्तर या उत्तर पूर्व होना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

---खबर नीचे जारी है---

स्नेक प्लांट (Snake Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में स्नेक प्लांट लगाने की सही दिशा दक्षिण पूर्व की दिशा होनी चाहिए। मान्यता है कि जो लोग अपने घर में स्नेक प्लांट लगाते हैं, उनके घर में खुशियां आती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें- आज प्यार के मामले में 3 राशियां रहेंगी खुशहाल, पढ़ें लव राशिफल

---खबर नीचे जारी है---

एलोवेरा का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में एलोवेरा प्लांट लगाना शुभ माना गया है। एलोवेरा प्लांट लगाने की सही दिशा पूर्व या उत्तर दिशा होनी चाहिए। मान्यता है कि जो लोग अपने घर में एलोवेरा का पौधा लगाते हैं, उनके घर में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही जीवन खुशहाल रहता है।

यह भी पढ़ें-  आज से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त और शुभ तिथि

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 10, 2024 12:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola