शरीर के किन-किन अंगों पर होता है ग्रहों का अधिकार, जानें क्या पड़ता है प्रभाव
Astrology: क्या आपको पता है व्यक्ति के शरीर के किन-किन भागों पर ग्रहों का आधिपत्य होता है। अगर नहीं तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।
Edited By Raghvendra Tiwari

Edited By Raghvendra Tiwari

Navgrah in Astrology: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूरे ब्रह्मांड में कुल ग्रहों की संख्या 9 है। शास्त्रों में ग्रहों की स्थिति से व्यक्ति की स्थिति के बारे में बताया गया है। बता दें कि जब किसी व्यक्ति का जन्म होता है तो उसका संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। साथ ही उस व्यक्ति के लग्न के बारे में पता लगाया जा सकता है। बता दें कि ग्रहों का संबंध व्यक्ति के प्रत्येक शरीर के भाग से जुड़ा हुआ है। आज इस खबर में जानेंगे कि व्यक्ति के किस अंग पर कौन से ग्रह का अधिकार होता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- आज से 3 राशियों को रहना होगा सावधान, शनि देव का पड़ सकता है दुष्प्रभाव
सूर्य ग्रह- वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह व्यक्ति के शरीर में हड्डियों, आंख, श्वसन तंत्र और जैव विद्युत को नियंत्रित करता है।
चंद्र देव- चंद्र देव शरीर में खून, हार्मोन, मन और जल को नियंत्रित करते हैं।
शुक्र ग्रह- शुक्र ग्रह शरीर में कफ, वीर्य और गुप्तांग आदि को नियंत्रित करते हैं।
बुध ग्रह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह शरीर के त्वचा और तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करते हैं।
बृहस्पति ग्रह- वैदिक शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह यादास्त और नाड़ी तंत्र को नियंत्रित करते हैं।
मंगल ग्रह- मंगल ग्रह व्यक्ति के शरीर के पाचन तंत्र, रक्त कणिकाओं और लिवर को नियंत्रित करते हैं।
शनि ग्रह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह शरीर के घुटने, पीत और नाड़ी को नियंत्रित करते हैं।
राहु ग्रह- राहु ग्रह शरीर के अंदर के वायु को नियंत्रित करते हैं।
केतु ग्रह- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु ग्रह शरीर के अग्नि को नियंत्रित करते हैं।
वैदिक शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के शरीर में होने वाले रोग की जानकारी कुंडली देखकर किया जाता है। लेकिन इसके अलावा हाथ की रेखाओं को भी देखकर रोगों के बारे में पता लगाया जाता है। बता दें कि शरीर में जितने भी रोग होते हैं सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव से होते हैं। इसलिए शास्त्र में ग्रहों को शांत करने के भी बारे में बताया गया है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: