हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मंगल दोष की वजह से नहीं हो रही शादी, अपनाएं पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कारी टोटके!

Mangal Dosha Remedies: क्या आपकी कुंडली में भी मंगल दोष है? शादी होने में बार-बार कोई न कोई परेशानी आ रही है? अगर हां, तो ऐसे में आप पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए मंगल दोष से छुटकारा पाने के टोटके को अपना सकते हैं।

विज्ञापन

Mangal Dosha Remedies: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष होता है तो उसकी शादी होने में देरी होने लगती है। शादी तय हो भी जाती है, तो बार-बार कुछ न कुछ ऐसा होने लगता है जिससे शादी की डेट आगे बढ़ानी पड़ती है। हालांकि कुछ टोटके और उपाय करके कुंडली में मौजूद मंगल दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।

आज हम आपको पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए एक ऐसे टोटके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप पूरे विधि-विधान से करते हैं तो कुछ ही समय में आपकी कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव कम होने लगेगा। साथ ही आपकी शादी भी झटपट हो सकती है। चलिए जानते हैं मंगल दोष से छुटकारा पाने के अचूक टोटके के बारे में।

ये भी पढ़ें- Astro Tips: दवाइयां पीछा नहीं छोड़ती तो अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के बताए 3 उपाय

मंगल दोष के लक्षण

  • शादी न होना
  • भाई से हर समय मनमुटाव रहना
  • आर्थिक तंगी का सामना करना
  • संपत्ति को लेकर वाद-विवाद होना
  • रक्त से जुड़ी समस्या होना
  • कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसना
  • आत्मविश्वास डगमगाना
  • पति-पत्नी के बीच बात-बात पर लड़ाई-झगड़े होना

मंगल दोष से छुटकारा पाने का टोटका

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है यानी वो मांगलिक है, तो उसे हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। बजरंग बाण का पाठ करें। इसी के साथ उज्जैन में स्थित मंगलनाथ मंदिर जाएं। वहां जाकर विष्णु जी की आराधना करें। शिव जी का जल से अभिषेक करें। अगर आप यह उपाय पूरे श्रद्धा भाव से करते हैं, तो कुछ ही समय में आपकी कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। साथ ही कुंडली में नवग्रह की स्थिति भी सामान्य होने लगेगी।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं?

बहुत ही कम उम्र में नाम कमाने वाले धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार देख हर कोई दंग रह जाता है। वह अपने दरबार के दौरान बिना बताए लोगों को उनकी परेशानियों का समाधान बता देते हैं। इसी वजह से आंख बंद करके लोग उनके द्वारा बताए गए उपाय और टोटके अपनाते हैं। दिव्या दरबार लगाने के साथ-साथ वह हिंदू धर्म से जुड़ी कथा भी सुनाते हैं।

ये भी पढ़ें- बुरी नजर व पैसों की कमी से छुटकारा दिलाएंगे 3 टोटके! जानें पंडित धीरेंद्र शास्त्री से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें