बुरी नजर व पैसों की कमी से छुटकारा दिलाएंगे 3 टोटके! जानें पंडित धीरेंद्र शास्त्री से

Astro Tips by Dhirendra Shastri: क्या लंबे समय से आपकी भी आर्थिक स्थिति सही नहीं चल रही है? क्या आपके दुश्मन भी आपके खिलाफ लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं या आपको भी ऐसा लगता है कि आपके परिवार को किसी की बुरी नजर लग गई है? अगर हां, तो ऐसे में आप बागेश्वर धाम सरकार के तीन टोटके अपना सकते हैं।

Astro Tips by Dhirendra Shastri
विज्ञापन

पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक कथावाचक हैं। इसी के साथ वह दरबार भी लगते हैं, जहां वह लोगों की समस्याओं का समाधान उन्हें बताते हैं। कथा के दौरान उन्होंने मनुष्य जीवन से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान व उपाय के बारे में बताया है। आज हम आपको उनके द्वारा बताए गए तीन ऐसे टोटके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने शत्रुओं, बुरी नजर और पैसों की कमी से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन तीन चमत्कारी टोटके के बारे में।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने बताए काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के 3 चमत्कारी उपाय!

विज्ञापन

यह उपाय आप शनिवार के अलावा मंगलवार के दिन भी कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से यह उपाय करते हैं, तो इससे आपको अपने शत्रुओं और दुश्मनों से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

विज्ञापन

बुरी नजर से बचने का टोटका

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं लंबे समय से अगर आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं चल रही है या आपको ऐसा लगता है कि आपको किसी की बुरी नजर लग गई है, तो ऐसे में आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए।

इसी के साथ मंगलवार के दिन पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर का किसी ब्राह्मण से शुद्धिकरण करवाएं। फिर उनके चरणों में थोड़ा सा सिंदूर लगाएं। एक पान का पत्ता लें। उस पर शहद लगाएं और उसके ऊपर हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर को स्थापित करें। अब इसे अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर ऊपर की तरफ रख दें या टांग दें। अगर आप यह उपाय पूरे विधि विधान से करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन

पैसे की कमी दूर करने का उपाय

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि अगर आपको पैसों की कमी से छुटकारा पाना है, तो इसके लिए एक नारियल लें। उसे लाल कपड़े में बांधे और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ दें। यह उपाय आप मंगलवार के दिन भी कर सकते हैं। अगर आप यह उपाय सच्चे मन से करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको अपने सभी शत्रुओं से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होने लगेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ