ज्योतिष सिद्धांत के मुताबिक, जब कोई ग्रह अपनी सामान्य गति से तेज चलता है और तेज गति से ही एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, फिर कुछ समय बाद वक्री होकर फिर पिछली राशि में लौट आता है, तो ग्रह की इस गति को ‘अतिचारी चाल’ कहा जाता है। यह चाल ग्रह की सामान्य गति से काफी अलग होती है और इसका प्रभाव भी विशिष्ट और गहरा होता है। गुरु बृहस्पति 2025 में ऐसी ही अतिचारी चाल चलने वाले हैं।
ज्योतिष आकलन के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 14 मई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। 18 अक्टूबर 2025 को वे आगे बढ़ते हुए कर्क राशि में पहुंच जाएंगे। और फिर, 11 नवंबर 2025 को वक्री अवस्था में आकर गुरु पुनः मिथुन राशि में लौट आएंगे। इसके बाद गुरु वर्ष 2026 में एक और राशि परिवर्तन करेंगे और तब भी अतिचारी चाल में रहेंगे। गुरु की यह तेज और असामान्य गति यानी अतिचारी चाल ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान कुछ राशियों पर इसका मिश्रित प्रभाव पड़ेगा यानी कुछ राशियों को जहां इससे लाभ होगा, तो कुछ राशियों को हानि होने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट
मिथुन राशि
गुरु की अतिचारी चाल मिथुन राशि वालों के लिए कुछ उलझनों और रुकावटों को बढ़ा सकती है। किस्मत का साथ इस समय थोड़ा कम मिल सकता है, जिससे लंबे समय से पेंडिंग काम और भी टल सकते हैं। कोई खास अवसर हाथ से निकल सकता है। विदेश यात्रा या सेवा कार्यों से जुड़े प्रयासों में निराशा मिल सकती है। सीनियर से उम्मीद करने पर आपको मायूसी झेलनी पड़ सकती है। मानसिक रूप से खुद को थोड़ा अकेला या असहाय महसूस कर सकते हैं।
कन्या राशि
इस समय गुरु की अतिचारी चाल आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है। मन में नेगेटिव सोच घर कर सकती है, जिससे आप खुद को गलत दिशा में जाते हुए महसूस करेंगे। स्टूडेंट्स को परीक्षाओं में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी और बार-बार मेहनत के बावजूद रिजल्ट कमजोर रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को निराशा हाथ लग सकती है। कला, म्यूजिक, लेखन आदि में पहचान मिलने की बजाय आलोचना या रिजेक्शन झेलना पड़ सकता है।
तुला राशि
गुरु की अतिचारी चाल तुला राशि के लिए आर्थिक नुकसान लेकर आ सकती है। जो लोग नया घर या गाड़ी खरीदने का सपना देख रहे थे, उन्हें योजनाओं को स्थगित करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है और पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। करियर में उम्मीद के अनुसार ग्रोथ नहीं मिलेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को डिस्टर्बेंस और प्रोडक्टिविटी में कमी महसूस हो सकती है। लव लाइफ में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। फैमिली प्लानिंग से जुड़े फैसले इस समय भारी पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
गुरु की चाल से वृश्चिक राशि वालों के लिए आलस्य और नेगेटिविटी बढ़ सकती है। एक्टिव रहने की बजाय आप खुद को थका हुआ और चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। भाई-बहनों से अनबन हो सकती है। नया स्किल सीखने की कोशिश अधूरी रह सकती है। आपके विचारों को लोग उतनी गंभीरता से नहीं लेंगे, जिससे आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। मीडिया, लेखन, टीचिंग जैसे क्षेत्रों में अस्थिरता आ सकती है। करियर में बदलाव की सोच रखने वालों को सही दिशा नहीं मिलेगी।
कुंभ राशि
गुरु की यह चाल कुंभ राशि वालों के लिए आत्मविश्वास को डगमगाने वाली साबित हो सकती है। बार-बार फैसले बदलने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है जिससे नुकसान होगा। लोग आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकते हैं। शादी, करियर या बिजनेस से जुड़े फैसलों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। इस समय लिया गया कोई भी बड़ा निर्णय भविष्य में पछतावे का कारण बन सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines