Lucky Zodiac Sign: 9 जून से खुलेंगे इन 5 राशियों के बंद किस्मत के दरवाजे, मिलेगी सुख, समृद्धि, सफलता की सौगात

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, सोमवार 9 जून को ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति बन रही है। इससे जातकों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। व्यापार में फायदा होगा। नया निवेश लाभदायक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कुल मिलाकर, यह दिन 5 राशियों के जाताकों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

Zodiac-Sign

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, सोमवार 9 जून को ग्रहों की चाल में खास बदलाव हो रहा है। इसलिए 9 जून का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति ऐसी बन रही है जो आत्मविश्वास, सोचने-समझने की शक्ति और भाग्य को मजबूत करती है। करियर, कारोबार, धन, शिक्षा, यात्रा और संबंधों में सकारात्मक असर दिखेगा। इस दिन कई जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम बन सकते हैं। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वे 5 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

Taurus

विज्ञापन

9 जून का दिन वृषभ राशि वालों के लिए काफी अनुकूल साबित हो सकता है। जिस काम को आप लंबे समय से करना चाह रहे थे, वह अब पूरा होने की संभावना है। आपको पारिवारिक स्तर पर भी भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय लाभकारी रहेगा। कोई नई डील या प्रोजेक्ट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कुल मिलाकर दिन सकारात्मक है, बस आत्मविश्वास बनाए रखें।

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)

Cancer

कर्क राशि के जातकों के लिए आज 9 जून का दिन संतोषजनक रहने वाला है। काफी समय से जो काम रुका हुआ था, वह अब गति पकड़ सकता है और सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। आपके लिए कोई नया अवसर भी दरवाजा खटखटा सकता है, जिसे पहचानकर यदि आप सही निर्णय लेते हैं तो भविष्य में लाभ होगा। सेहत भी सामान्य रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। इस समय आपको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाना चाहिए।

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

Leo

सिंह राशि वालों के लिए आज 9 जून का दिन भाग्यशाली रह सकता है। आपके प्रयासों में किस्मत का साथ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय का परिणाम आपके पक्ष में जा सकता है। आर्थिक स्थिति भी सुधरती नजर आ रही है। इनकम के नए स्रोत सामने आ सकते हैं या पुरानी किसी योजना से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा और घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस समय आपको आत्मविश्वास और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि मौके आपके लिए अनुकूल बन रहे हैं।

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

Sagittarius

आज 9 जून का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही खास हो सकता है। आपके विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, चाहे वह काम से संबंधित हो या पढ़ाई अथवा भ्रमण के लिए। पैसों से जुड़ी जो परेशानी पिछले कुछ समय से चल रही थी, वह अब दूर हो सकती है। साथ ही, कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने का मौका मिल सकता है, जिसे लेकर आप लंबे समय से सोच रहे थे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। यह समय नई शुरुआत और आगे बढ़ने के लिए उत्तम है।

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

Pisces

9 जून का दिन मीन राशि के लोगों के लिए यह समय फलदायक हो सकता है। आपने जो भी प्रयास पिछले समय में किए थे, अब उनका फल मिलने का समय आ गया है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा हो सकता है। कुछ नई डील्स भी फाइनल हो सकती हैं। दोस्तों और करीबी लोगों से सहायता मिलने की संभावना है, जिससे कोई मुश्किल काम भी आसान हो सकता है। इसके साथ ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न और उत्साहित रहेगा। यह समय विश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ