---विज्ञापन---

करोड़पति लोगों के हाथ में होते हैं ये खास निशान, जल्द बन जाते हैं धनवान

Triangle Mark On Palm: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर विशेष चिन्हों के बारें में बताया गया है। यदि आपके हाथ की भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच में तिकोना निशान बना हो तो आप एक धनी किस्मतवालें व्यक्ति हैं।

Triangle Mark On Palm: हाथों की रेखा, कुण्डली व शरीर पर बने चिन्हों से भविष्य के बारें में जान सकते है। मान्यता के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र में हाथों की रेखा और हथेली पर बने चिन्हों को विशेष बताया गया है। हाथों की रेखाओं से आने वाला समय अच्छा है, या बुरा इसका पता लगाया जा सकता है। आपको बता दे कि सामुद्रिक शास्त्र में हाथ में बने कुछ ऐसे चिन्हों के बारे बताया गया है। जो करोड़पति लोगों के हाथ में होते हैं। अगर ऐसे चिन्ह आपकी हथेली में बने हैं, तो आप धन- धान्य से परिपूर्ण रहेंगे। आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि रहेगी।

क्या आपके हाथ में भी हैं मनी ट्रैंगल

हिंदू धर्म में महिलाओं और लड़कियों का बायां हाथ शुभ माना जाता है। वहीं लड़कों और पुरुषों के दायां हाथ को शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर विशेष चिन्हों के बारें में बताया गया है। यदि आपके हाथ की भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा के बीच में तिकोना( जिसमें तीन कोने होते है) ऐसा निशान बना हो तो आप एक धनी किस्मतवालें व्यक्ति हैं। आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी। आपको बता दे कि भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा को जोड़ते हुए यह ट्राएंगल बनता है। इस ट्रैंगल को मनी ट्रैंगल भी कहते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े:  गाल-माथे या सीने- हथेली पर तिल, जानें क्या है महत्व और किस चीज का सूचक?

---विज्ञापन---

नहीं रहती कभी धन की कमी

हाथ में बना त्रिकोण का निशान धन रेखा को दर्शाता है। इस निशान को लेकर अलग-अलग मिथ्य है, आपको बता दें कि यह निशान केवल भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा के बिल्कुल बीच में होना चाहिए। यदि कोई रेखा जरा सा भी इस निशान को काट रही है, या छू रही है, तो ऐसे में इसे मनी ट्रैंगल नही कहा जा सकता है। न ही इसका परिणाम मिलता है। हथेली में यह त्रिकोण जितना साफ बना होगा। उतना ही इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े: मां लक्ष्मी क्यों दबाती हैं भगवान विष्णु के पैर, जानें कारण व महत्व

---विज्ञापन---

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिसके भी हाथ में त्रिकोण का निशान होता है। उसे कभी पैसे- धन की कमी नही होती है। वह हमेशा धन-धान्य से परिपूर्ण होता है। बैंक- बैलेंस भी अच्छा होता है। कहा जाता है, कि ऐसे लोग पैसे में ही नहीं जिंदगी में भी तालमेल बनाकर रहते हैं। अपने जीवनसाथी के प्रति बेहद वफादार होते है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

First published on: Nov 25, 2023 07:51 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola