Assembly Elections Astro Analysis: 4 मई, 2026 सोमवार की सुबह 8 बजे के बाद देश के 5 राज्यों की चुनावी तस्वीर साफ हो जाएगी। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर होने वाली मतगणना को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है। एग्जिट पोल ने अपने-अपने अनुमान दे दिए हैं, लेकिन इस बार ज्योतिषीय गणनाएं भी खूब चर्चा में हैं। मेष राशि में सूर्य, मंगल और बुध की तिकड़ी सत्ता संघर्ष का इशारा कर रही है तो शनि की मीन चाल बदलाव की लहर का संकेत दे रही है। आइए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य से जानते हैं कि नतीजों की सुबह ग्रह-नक्षत्रों का गणित किसके पक्ष में जाता दिख रहा है, किसके सितारे बुलंद होंगे और कौन गर्दिश की खाक छानेंगे?
पश्चिम बंगाल: सूर्य-मंगल का जोर
4 मई, 2026 को बन रही ग्रहों की व्यवस्था इशारा कर रही है कि बंगाल की सियासत में इस बार असली खींचतान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच है। जहां, एग्जिट पोल भाजपा को मामूली बढ़त दे रहे हैं। वहीं, ग्रहों की चाल पर नजर डालें तो सूर्य और मंगल का मेष में होना सत्ता पक्ष के लिए आक्रामक टक्कर का योग बना रहा है। लेकिन मंगल की ऊर्जा चुनावी नतीजों में उलटफेर की संभावना को भी जिंदा रखती है।
---खबर नीचे जारी है---
तमिलनाडु: स्थापित नेतृत्व का दम, TVK की एंट्री
ग्रहीय स्थिति और दशा संकेत दे रही है कि DMK प्लस गठबंधन के सत्ता में लौटने की पूरी संभावना है। बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर मुख्यमंत्री स्टालिन जैसे अनुभवी नेतृत्व को वैचारिक मजबूती देता है। दूसरी तरफ अभिनेता विजय की पार्टी TVK एक नई ताकत के रूप में सामने आ सकती है। यह तीसरा मोर्चा भविष्य की राजनीति का संकेत माना जा रहा है।
---खबर नीचे जारी है---
यह भी पढ़ें: Puducherry Exit Poll Result: NDA, MGB या TVK… पुडुचेरी का एग्जिट पोल किसके साथ? चौंका देंगे नतीजे
---खबर नीचे जारी है---
असम: अग्निपरीक्षा में सितारे साथ
असम में NDA को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत का अनुमान है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व पर जनता का भरोसा बना हुआ है। मेष राशि में सूर्य और मंगल की मौजूदगी मौजूदा सरकार की शक्ति और प्रशासनिक पकड़ को और मजबूत करती नजर आ रही है।
---खबर नीचे जारी है---
केरल: शनि का इशारा, बदलाव का रुझान
शनि ग्रह अभी मीन राशि में है जिसका केरल के चुनाव पर गंभीर असर पड़ रहा है। केरल में शनि की मीन चाल पुरानी सरकार के खिलाफ भारी असंतोष का योग बता रही है। आपको बता दें कि एग्जिट पोल भी UDF को LDF पर बढ़त दे रहे हैं। यहां सत्ता परिवर्तन के सुर ज्यादा मजबूत लग रहे हैं। लेकिन शनि का यह गोचर गति परंपरागत वोट पैटर्न में बड़ा बदलाव ला सकता है।
---खबर नीचे जारी है---
यह भी पढ़ें: Exit Poll Results 2026: बंगाल-असम, तमिलनाडु और केरल के नतीजों की टुडेज चाणक्या ने की भविष्यवाणी, जानिए किसे कितनी सीटों को अनुमान
पुदुचेरी: राहु लाएगा अनिश्चितता
पुदुचेरी में NDA और इंडी गठबंधन के बीच कड़ी जंग है। रुझान एनडीए की ओर इशारा कर रहे हैं, मगर राहु की कुंभ में स्थिति कुछ अप्रत्याशित चेहरों को जिता सकती है। कई निर्दलीय उम्मीदवार बाजी पलट सकते हैं। यही वजह है कि यहां की जंग सबसे ज्यादा रोचक रहने वाली है।
ग्रहों का मिलाजुला संकेत
कुल मिलाकर 4 मई, 2026 को बन रहे बुधादित्य और चतुर्ग्रही योग कार्यक्षेत्र में नई ऊर्जा भरने वाले हैं। मेष राशि का प्रभाव BJP और NDA जैसे संगठनों को लाभ दे सकता है, जबकि शनि की मीन चाल केरल जैसे राज्यों में एंटी-इनकंबेंसी को धार दे सकती है। बंगाल का मुकाबला आखिरी राउंड तक तनावपूर्ण रहने की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़ें: थलापति विजय से पहले ये 7 सितारे भी राजनीति में आजमा चुके हैं हाथ, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के निजी विचार और विश्लेषण हैं, जो ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि या समर्थन नहीं करता है.