थलापति विजय से पहले ये 7 सितारे भी राजनीति में आजमा चुके हैं हाथ, जानें लिस्ट में किस-किसका नाम

Tamil Nadu Election 2026 Thalapathy Vijay: थलापति विजय तमिलनाडु की राजनीति के अगले धुरंधर बनने के लिए तैयार हैं. 23 अप्रैल को तमिलनाडु में हुए चुनाव के बाद 4 मई को रिजल्ट आएगा, जिसमें पता चलेगा कि तमिलनाडु में कौन जीतता है. 29 अप्रैल को जारी हुए एग्जिट पोल के आंकड़ों में पता चला है कि थलापति विजय की पार्टी TVK 234 सीटों में से 98 से 120 सीटें जीत सकती है. हालांकि अब रिजल्ट के दिन ही पता चल पाएगा कि किसका परचम लहराता है. चलिए आपको भी बताते हैं कौन-कौन से सितारे हैं जो थलापति विजय से पहले राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं.

Tamil Nadu Election 2026 Thalapathy Vijay
1 / 8

विज्ञापन

कंगना रनौत

कंगना रनौत2 / 8

कंगना रनौत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्ट्रेस ने साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. वहीं इस सीट से एक्ट्रेस जीत भी गई थीं. आज एक्ट्रेस मंडी सीट से भाजपा सांसद हैं.

विज्ञापन

अरुण गोविल

अरुण गोविल 3 / 8

'रामायण' के 'राम' अरुण गोविल को 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चुनावी मैदान में उतारा था. एक्टर को बीजेपी ने मेरठ से टिकट दिया था. अरुण गोविल ने चुनाव में जीत हासिल की और संसद तक पहुंच गए.

गोविंदा

गोविंदा4 / 8

गोविंदा भी राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं. साल 2004 में कांग्रेस से एक्टर ने अपनी राजनीति पारी शुरू की थी. वहीं इसके बाद 14 साल बाद एक्टर ने शिवसेना के साथ हाथ मिलाया और अपनी चुनावी पारी फिर से शुरू की.

विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा5 / 8

शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्टर वर्तमान में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सदस्य के रूप में आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं. भाजपा में 28 साल तक मंत्री रहने के बाद एक्टर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. वहीं बाद में 2022 में TMC में शामिल हो गए.

हेमा मालिनी

हेमा मालिनी6 / 8

हेमा मालिनी का नाम भी आज सफल राजनेताओं में शामिल है. एक्ट्रेस साल 2004 में बीजेपी में शामिल हुई थी. आज एक्ट्रेस भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख राजनेता हैं. एक्ट्रेस ने मथुरा संसदीय क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विकास से जुड़े मुद्दें उठाए हैं.

विज्ञापन

रवि किशन

रवि किशन7 / 8

रवि किशन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2014 में कांग्रेस पार्टी से की थी. इसके बाद साल 2017 में एक्टर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. 2024 में एक्टर ने गोरखपुर सीट से जीत दर्ज की और सांसद के रूप में कार्य कर रहे हैं.

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी8 / 8

स्मृति ईरानी राजनीति में केंद्रीय पद तक पहुंची हैं. साल 2003 में एक्ट्रेस बीजेपी में शामिल हुई थीं. वहीं एक्ट्रेस को शिक्षा मंत्रालय का कैबिनेट मंत्री चुना गया और वो मोदी सरकार की सबसे युवा मंत्री बनीं. साल 2019 से 2024 तक एक्ट्रेस मानव संसाधन विकास, सूचना एवं प्रसारण, कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन