Zodiac Signs: शुक्र-शनि और सूर्य-बुध ने बनाया अष्टादश योग, इन 3 राशियों के सपने होंगे पूरे

Zodiac Signs: 9 मार्च, 2025 को शुक्र-शनि और सूर्य-बुध अष्टादश योग का युग्म बना रहे हैं। इस योग के युग्म का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

grah-gochar-2025-horoscope-march-2025-rashifal-shukra-shani-yoga

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में सभी 12 राशि और 27 नक्षत्र जिस व्यवस्था में अवस्थित हैं, उसे ‘भचक्र’ कहते हैं। गणितीय भाषा में कहें तो यह व्यवस्था एक वृत्त के रूप में 360 डिग्री में बांटी गई है। भचक्र की कुल 360 डिग्री का 5वां अंश यानी 18 डिग्री होता है। ग्रहों के बीच की 18 डिग्री को बहुत शुभ माना जाता है।जब अपने गोचर के दौरान कोई दो ग्रह एक-दूसरे से मात्र 18 डिग्री की दूरी पर होते हैं। इसे अष्टादश योग कहा गया है, हालांकि बहुत से लोग इसे पंचांश योग भी कहते हैं।

विज्ञापन

अष्टादश योग का राशियों असर

शनिवार 9 मार्च, 2025 को राशिचक्र के 4 ग्रह यानी दो ग्रहों का युग्म एक ही तिथि को अष्टादश योग बना रहे हैं। ये ग्रह हैं- शुक्र-शनि और सूर्य-बुध। इन चारों ग्रहों से बने अष्टादश योग के युग्म का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि पर अष्टादश योग का सकारात्मक प्रभाव होने की प्रबल संभावना है। इस योग के कारण मेष राशि वालों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। व्यवसायियों को नए लाभदायक सौदे हाथ लग सकते हैं। आर्थिक मामलों में पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा और खुशहाली का माहौल बनेगा। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। आपको किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए अष्टादश योग हर काम के लिए लाभकारी हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में बाहर जाना होगा, जो लाभकारी साबित होगा। निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता और वृद्धि होगी। व्यापारियों को रुका हुआ धन मिल सकता है। धन संबंधी चिंताएं कम होंगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक समारोह होने के योग हैं, सभी लोग मिलजुलकर खुशियां मनाएंगे। आपकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए अष्टादश योग बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से धनु राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। करियर के क्षेत्र में धनु राशि वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पदों पर पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसायियों को नए ग्राहक और व्यापार के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के मामले में भी यह योग अनुकूल है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ