April Rashifal: ग्रहों के गोचर के हिसाब से अप्रैल माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह सूर्य, गुरु, शुक्र तथा बुध का गोचर होगा। इनके साथ ही कई संयोग भी बन रहे हैं। गुरु के साथ राहु के मिलने से गुरु-चांडाल योग बनेगा। इसी प्रकार मेष राशि में गुरु, सूर्य, राहु और बुध की युति बनेगी।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार ग्रहों का ये बड़ा उलटफेर लोगों की किस्मत बदल कर रख देगा। बहुत से लोगों को अपनी पर्सनल लाइफ में उठापटक और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मंदी और समाज में अशांति भी रहेगी। हालांकि इन्हीं गोचरों की वजह से अप्रैल माह पांच राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। जानिए इन 5 राशियों के बारे में
यह भी पढ़ें: आज ही करें वटवृक्ष का यह उपाय, हनुमानजी पूरी करेंगे हर इच्छा
इन 5 राशियों के लिए सुखद रहेगा अप्रैल का महीना
वृषभ राशि (Vrishabh April Rashifal 2023)
इस राशि के अब तक जो भी कार्य अटके हुए थे, वे अब धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। परिवार का सहयोग मिलने से कठिनाईयां कम होने लगेंगी। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरे लोग भी आपका साथ देंगे। परन्तु आपको इस वक्त किसी पर भी विश्वास करने से पहले परख लेना चाहिए।
मिथुन राशि (Mithun April Rashifal 2023)
बुध और राहु की अनुकूलता के चलते मिथुन राशि के लिए आने वाला समय हर तरह से शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं परन्तु धन के लिहाज से उन्नति होगी। परिजनों और दोस्तों के सहयोग से व्यापार का विस्तार होगा। नौकरी करने वालों के लिए भी समय ठीक रहेगा।
कर्क राशि (Kark April Rashifal 2023)
किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा। वैवाहिक जीवन सुखी और संतुष्टि भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए हर तरह से सुखद रहेगा।
यह भी पढ़ें: शालिग्राम की पूजा में इन नियमों का रखना होता है ध्यान, अन्यथा नुकसान होते देर नहीं लगती
कुंभ राशि (Kumbh April Rashifal 2023)
अप्रैल माह में होने वाला ग्रहों का उलटफेर कुंभ राशि का वक्त बदल देगा। दोस्तों और कलीग्स की मदद से बड़ी जिम्मेदारियों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। फैमिली में मतभेद के चलते तनावग्रस्त रह सकते हैं। हालांकि कुछ समय बाद सब सही हो जाएगा।
मीन राशि (Meen April Rashifal 2023)
इस राशि के लिए अप्रैल माह जबरदस्त बैंक बैलेंस बनाने के अवसर लेकर आ रहा है। आपका कोई बहुत बड़ा सपना पूरा हो सकता है। विदेश से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के साथ क्वालिट टाइम बिताएंगे। कोई नई प्रॉपर्टी भी खरीदने के लिए योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines