Ank Rashifal 7 December 2023 Mulank Prediction: आपका मूलांक क्या है यह जानने के लिए आप अपने जन्म की तारीख को देखें जैसे यदि आपका जन्म की तारीख 12 है तो आप 12 तारीख के 1 और 2 को जोड़कर 3 पाते है और यही अंक 3 आपका मूलांक है। आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका आज का दिन आपके मूलांक से।
मूलांक 1
आज एक नंबर मूलांक वाले लोगों को धैर्य बनाए रखना चाहिए। मन में उतार-चढ़ाव होता रहेगा, अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें तभी आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं और आपको नौकरी के लिए अच्छा दिन होगा, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। नयी प्रेम प्रसंग की शुरुआत हो सकती है।
यह भी पढ़ें- विवाह के समय क्यों मिलाया जाता है कुंडली, जानें ज्योतिष कारण
मूलांक 2
मन में आशा निराशा के विचार उत्पन्न होते रहेंगे। लेकिन आपको उदास होने की जरूरत नहीं है, आपको अपने लक्ष्य में सफलता मिलेगी, नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने के साथ-साथ ही
आपका जगह परिवर्तन हो सकता है। आपके बड़े भाई को आपके आर्थिक मदद की जरुरत पर सकती है। आज आपको नयी जॉब के प्रयास में सफलता मिलेगी।
मूलांक 3
आज तीन नंबर मूलांक वाले लोग अपने माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और अपनी वाणी पर काबू रखें , आज आपका दिन भाग दौड़ का हो सकता है, आज आपकी वाणी ही आपका कार्य बनाएगी और प्रेम
संबंध में मधुर विचार बनाएं , विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। शेयर मार्किट से लाभ का योग है।
मूलांक 4
आज दिन उत्साह पूर्वक रहेगा और खुशखबरी मिलेगी, आपका मन खुश रहेगा , आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, आज आपका लंबा ट्रैवल हो सकता है या तो पढ़ाई के कारण या तो बिजनेस या नौकरी के कारण आज
परिवार से दूर रहना पर सकता है, आपके मित्र के सहयोग से कोई नया प्रोजेक्ट और आर्थिक लाभ होगा। नयी वाहन ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 28 दिसंबर को शुक्र कर रहे हैं अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, 2024 में राजा जैसा जीवन बिताएंगे 3 राशि के लोग
मूलांक 5
अपने कार्यस्थल (जाब) में सीनियर से काफी सहयोग मिलेगा और आज का दिन उत्साह पूर्वक रहेगा, बिजनेस व्यवसाय में काफी वृद्धि होगी , संगीत और कला के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी आपके
ईमानदारी से प्रभावित होंगी और आपसे शुरुवाती दिनों की तरह प्यार बढ़ेगा। कान से जुड़ी समस्या ठीक होगी।
मूलांक 6
बौद्धिक , धार्मिक या शैक्षिक कार्यों की वजह से आज का दिन बिजी रह सकता है तथा पुराने लत को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं आज समाज मे मान सम्मान मिलेगा और खर्च अधिक होने की संभावना है, , आपका दिन शुभ रहेगा। कोई रुका हुआ धन प्राप्त होगा , प्रेम सम्बन्ध में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढे। जीवनसाथी का आपके प्रति समर्पण का भाव होगा।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर काले या सफेद किस रंग के तिल का दान करना होता है शुभ, जानें यहां
मूलांक 7
आज आपके मन में नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह की भावनाओं का विचार उत्पन्न होगा, लेकिन आप क्रोध से बचें और अपने कार्य पर विश्वास रखें , अपने सगे संबंधियों से मिलने का विचार बनाएं और अपने
स्वास्थ्य पर ध्यान दें , व्यवसाय में लाभ तथा नौकरी पर अपने सीनियर से मान सम्मान मिलेगा , आपका दिन शुभ होगा।
मूलांक 8
आठ नंबर वाले मूलांक के लोगों का उत्तम दिन रहेगा तथा परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी आ सकती है आपकी लाइफ पार्टनर का काफी सहयोग मिलेगा और परिवार से भी काफी सम्मान मिलेगा , आज का दिन
मांगलिक कार्य के लिए भी आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। माता के स्वास्थ्य सम्बन्धी चिंता समाप्त होगी।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वाले जातकों के लिए अजीबोगरीब मन में विचार उत्पन्न होते रहेंगे, आपके पुत्र के पक्ष से खुशखबरी आ सकती है, प्रेम सम्बद्ध में एक दूसरे से नजदीकियां बढ़ेंगी , धन लाभ का योग है। आपके कार्य
स्तर पर आप के सीनियरों का काफी सहयोग मिलेगा तथा आपका दिन उत्तम और शुभ रहेगा। धन लाभ का योग है, स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- उत्पन्ना एकादशी के दिन करें शंख के चमत्कारी उपाय, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति
डॉ. राहुल सिंह योर एस्ट्रो स्पीक के संस्थापक हैं और इन्होने बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, इकॉनमी इत्यादि से जुड़े कई सटीक भविष्यवाणी की हैं। आप अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं पर मार्गदर्शन के लिए उनकी वेबसाइट yourastrospeak.com पर जा सकते हैं और विशेषज्ञ टीम की मदद से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
12 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines