Ank Rashifal: 29 दिसंबर को 6 और 9 मूलांक वालों को होगा कारोबार में लाभ, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल
Ank Rashifal 29 December 2023: सभी मूलांक के जातकों के लिए कैसा रहेगा 29 दिसंबर का दिन। पढ़ें अपना पूरा अंक राशिफल।
Edited By Raghvendra Tiwari

Edited By Raghvendra Tiwari

Ank Rashifal 29 December 2023: 29 दिसंबर 2023 शुक्रवार का दिन 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आगे एस्ट्रोलॉजर डॉ राहुल सिंह से 29 दिसंबर का दैनिक अंक राशिफल जानेंगे।
मूलांक 1: मूलांक 1 वाले जातकों का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। कार्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। स्वास्थ्य में कुछ उतार चढ़ाव हो सकता है, इसलिए अपना पूर्ण ध्यान रखें। परिवार में एक खुशनुमा माहौल बनाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दिन शुभ रहेगा।
मूलांक 2: मूलांक 2 वाले जातकों के दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। कहीं भी निवेश करने से बचें, अन्यथा धन फंस सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिसकी वजह से काफी भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ दिल की बात शेयर करने से आपको अच्छा महसूस होगा। किसी रिश्तेदार से धन का लेन देन करने से बचें, अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं।
मूलांक 3: मूलांक 3 वाले जातकों का दिन अनुकूल रहेगा। आपके सभी कार्य पूरे होने की दिशा में अग्रसर बढ़ते रहेंगे। कार्यस्थल और परिवार में आपकी समझदारी की सभी लोग सराहना करेंगे और सभी आपसे सलाह लेकर ही अपना कार्य करेंगे। धन कमाने के योग बन रहे हैं, आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ एक सुखद दिन व्यतीत करेंगे।
मूलांक 4: मूलांक 4 वाले जातकों का दिन तनावपूर्ण रहेगा। किसी कार्य को लेकर बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार के संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें और योजनाओं को कुछ दिन के लिए टाल दें, नहीं तो, धन की क्षति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका कोई वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए शांत रहें, और मधुर भाषा का प्रयोग करें।
मूलांक 5: मूलांक 5 वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार न दें और ना ही निवेश करें, अन्यथा पैसा डूब सकता है। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से सेहत पर असर हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम बनाकर रखने से आपको लाभ होगा। नौकरी पेशा वाले जातक समय पर कार्य पूरा करेंगे, लेकिन ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। पिता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होंगे तथा आपका दिन शुभ रहेगा।
मूलांक 6: मूलांक 6 वाले जातकों के दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आज खुशी महसूस करेंगे। अपने लिए कुछ आवश्यकता वाले सामान खरीदने पर धन खर्च कर सकते हैं। नया वाहन या जमीन खरीदने के योग बन रहे हैं, जिसमें पिता का साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, और विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। न्यू ईयर पर कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मूलांक 7: मूलांक 7 वाले जातकों का दिन शुभ रहेगा। नौकरी पेशा वाले जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छी पैकेज के साथ ऑफर मिल सकता है। व्यापारी किसी दूसरे बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी रिश्तेदार में फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा और कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। दिन लकी रहेगा।
मूलांक 8: मूलांक 8 वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। धन का निवेश सोच समझकर करें, अन्यथा धन फंस सकता है। नौकरी पेशा वाले जातक अपने काम पर ध्यान दें और किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें, अन्यथा किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें। परिवार के साथ अधिक से अधिक समय आज व्यतीत करें।
मूलांक 9: मूलांक 9 वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। पिता की मदद से न्यू वाहन खरीद सकते हैं। नौकरी पेशा वाले जातकों को अधिकारियों का साथ मिलने से कार्य पूरे होंगे। फंसा हुआ धन मिल जाएगा, जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे, साथ ही परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: