Ank Rashifal: 1, 3 और 6 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक अंक राशिफल

Ank Rashifal 10 January 2024: आज 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। आज दैनिक अंक राशिफल के बारे में जानेंगे।

Ank jyotish
विज्ञापन

Ank Rashifal 10 January 2024: पंचांग के अनुसार, आज 10 जनवरी 2024 दिन बुधवार पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। ऐसे में आज 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आइए आज इस खबर में 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का दैनिक अंक राशिफल जानेंगे।

मूलांक 1

मूलांक 1 वाले जातकों के लिए बुधवार का दिन मौजमस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर में बनाना चाहते हैं, उनको आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। खानपान का ध्यान रखें।

विज्ञापन

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है l आज किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। मुलाकात करने के बाद आपको अलग खुशी का अहसास होगा। मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले जातकों के लिए बुधवार का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको पैतृक सम्पत्ति से धन का लाभ हो सकता है। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। मन में शांति बनाए रखने के लिए किसी सुनसान स्थान पर जा कर समय बिताएं।

विज्ञापन

मूलांक 4

मूलांक 4 वाले जातकों का दिन बुधवार का दिन मौजमस्ती के साथ बीतेगा। आज आपको बड़े भाई की ओर से कुछ अच्छा तोहफा मिल सकता है। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। नया कारोबार करने के बारे में योजना बना सकते हैं। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप अपने मन मुताबिक कार्य करेंगे, जिससे आपके मन को प्रसन्नता मिलेगी। मन में शांति बनी रहेगी। किसी भी कार्य में भाई का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं, ध्यान रखें।

विज्ञापन

मूलांक 6

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए बुधवारबुधवार का दिन कल से बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन कमाने का अवसर मिलेगा। कारोबार में विस्तार होगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमे आपको कामयाबी मिलेगी।

विज्ञापन

मूलांक 7

मूलांक 7 वाले जातकों को आज मनचाहा धन कमाने का मौका मिलेगा। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। रिश्तेदारों का आवागमन होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आपको थकान हो सकती है।

मूलांक 8

मूलांक 8 वाले जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत खुशनुमा रहने वाला हैं । आज गणेश जी की कृपा से सारे रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी भी कार्य करने से पहले भगवान गणेश का जरूर आवाहन करें। कार्य सिद्ध होगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, जिससे आपके मन को भी प्रसन्नता होगी।

विज्ञापन

मूलांक 9

मूलांक 9 वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलजुला रहेगा। आज किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है लेकिन आपको उस इंसान से सतर्क रहना होगा। वरना उस इंसान से धोखा मिल सकता है। आपको किसी भी इंसान पर भरोसा करने से पहले सोच विचार जरूर करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ