Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से व्यक्तित्व और जीवन की दिशा के बारे में कई संकेत बताए जाते हैं। इसी क्रम में मूलांक 9 को साहस, ऊर्जा और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनके बारे में कहा जाता है कि वे जोखिम से नहीं घबराते और कठिन हालात में भी आगे बढ़ने का हौसला रखते हैं।
साहस और नेतृत्व है इनकी पहचान
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाले लोग मजबूत इच्छाशक्ति और तेज ऊर्जा के लिए पहचाने जाते हैं। इन्हें चुनौतियां पसंद होती हैं। मुश्किल हालात इन्हें रोकते नहीं, बल्कि और सक्रिय बना देते हैं। इनका स्वभाव सीधा, स्पष्ट और साहसी माना गया है। कहते हैं, इन लोगों का लोगों का साहस इतना प्रबल होता है कि उनके आगे “शेर भी फीका” पड़ जाए।
मंगल का प्रभाव और तेज ऊर्जा
अंक ज्योतिष में मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है। मंगल को ऊर्जा, साहस और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। इसी वजह से इस मूलांक के लोगों में जोश और जुझारूपन ज्यादा देखा जाता है। वे कठिन परिस्थितियों में भी निर्णय लेने से पीछे नहीं हटते हैं। ज्योतिषीय मान्यता परंपरागत मान्यताओं में मंगल को साहस और युद्ध कौशल से जोड़ा जाता है।
निडर और दृढ़ निश्चयी स्वभाव
मूलांक 9 के लोग अक्सर लक्ष्य पर बहुत केंद्रित रहते हैं। एक बार किसी काम को करने का निर्णय ले लें तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं। इनकी कुछ खास खूबियां इस प्रकार मानी जाती हैं:
– जोखिम लेने का साहस
– मुश्किल हालात में भी आत्मविश्वास
– तेज निर्णय क्षमता
– अनुशासन और मेहनत
कई बार इनकी यही निडरता जल्दबाजी या दुस्साहस का रूप भी ले सकती है। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Palmistry Secrets: हाथ के ये 5 निशान बताएंगे पार्टनर के लिए कितने लॉयल हैं आप, किस्मत में है कितना धन
खिंचे आते हैं धन और सफलता के अवसर
अंक ज्योतिष की मान्यता है कि मूलांक 9 के लोग मेहनती और लक्ष्य केंद्रित होते हैं। इसी कारण वे आर्थिक रूप से भी आगे बढ़ सकते हैं। इनके लिए खास तौर पर ये क्षेत्र लाभकारी माने जाते हैं:
– जमीन और संपत्ति में निवेश
– निर्माण या कंस्ट्रक्शन से जुड़ा काम
– तकनीकी या मशीनरी का व्यवसाय
– नेतृत्व वाले पद
इनमें जोखिम लेने की क्षमता अधिक होती है, इसलिए कई बार इन्हें अचानक लाभ भी मिल जाता है।
मूलांक 9 के लिए उपयुक्त करियर
अंक ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ पेशे इस मूलांक के लिए अनुकूल माने जाते हैं। जैसे:
डिफेंस और सुरक्षा: आर्मी, पुलिस, फायर सर्विस
इंजीनियरिंग: मैकेनिकल, सिविल, मशीनरी से जुड़े क्षेत्र
मेडिकल फील्ड: सर्जन, डेंटिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट
खेलकूद: एथलीट, फिटनेस ट्रेनर, स्पोर्ट्स कोच
प्रबंधन और राजनीति: नेतृत्व क्षमता वाले पद
व्यवसाय: रियल एस्टेट या खुद का व्यापार
मूलांक 9 के व्यक्तित्व से जुड़ी खास बातें
मूलांक 9 के लोग अक्सर स्वतंत्र सोच रखते हैं। वे किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते। स्पष्ट बोलते हैं और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं डरते।
अंक ज्योतिषीय मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि लाल, गुलाबी या केसरिया रंग इनके लिए शुभ माने जाते हैं। ये रंग ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Ank Jyotish: ‘कूल स्वभाव’ के होते हैं इस मूलांक के जातक, प्रखर बुद्धि से कमाते हैं अपार धन, बरसती है चंद्रदेव की कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines