Palmistry Secrets: हाथ के ये 5 निशान बताएंगे पार्टनर के लिए कितने लॉयल हैं आप, किस्मत में है कितना धन

Palmistry Secrets: हाथ की लकीरें केवल रेखाएं नहीं मानी जातीं हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार ये व्यक्ति के स्वभाव, रिश्तों में वफादारी और आर्थिक स्थिति के संकेत देती हैं। कई बार हथेली पर बने छोटे-छोटे निशान यह भी बताते हैं कि कोई व्यक्ति रिश्ते में कितना लॉयल है और उसकी किस्मत में धन का कितना योग है। आइए जानते हैं, हथेली के 5 खास चिह्न के बारे में जो ऐसे ही संकेत देते हैं।

Palmistry-Secrets
1 / 7

विज्ञापन

लंबी और साफ हृदय रेखा

लंबी और साफ हृदय रेखा2 / 7

हृदय रेखा भावनाओं और रिश्तों से जुड़ी मानी जाती है। यदि यह रेखा लंबी, गहरी और साफ दिखाई दे तो इसे मजबूत भावनात्मक स्वभाव का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग रिश्तों को गंभीरता से लेते हैं। प्रेम और भरोसे को महत्व देते हैं। आमतौर पर इन्हें स्थिर और 'लॉयल पार्टनर' माना जाता है।

विज्ञापन

सीधी और स्पष्ट मस्तिष्क रेखा

सीधी और स्पष्ट मस्तिष्क रेखा3 / 7

मस्तिष्क रेखा व्यक्ति की सोच और निर्णय क्षमता से जुड़ी होती है। यदि यह रेखा सीधी और स्पष्ट हो तो इसे संतुलित सोच का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग रिश्तों में जल्दबाजी नहीं करते हैं। फैसले सोच-समझकर लेते हैं। इसी कारण इनके रिश्तों में स्थिरता और भरोसा ज्यादा देखा जाता है।

गुरु पर्वत का उभार

गुरु पर्वत का उभार4 / 7

तर्जनी उंगली के नीचे का हिस्सा गुरु पर्वत कहलाता है। यदि यह भाग उभरा और मजबूत दिखे तो इसे आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का संकेत माना जाता है। हस्तरेखा के जानकार मानते हैं कि ऐसे लोग जिम्मेदार होते हैं। रिश्तों में भरोसा निभाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की मजबूत इच्छा रखते हैं।

विज्ञापन

'मनी ट्रायंगल' का बनना

'मनी ट्रायंगल' का बनना5 / 7

हथेली में जब मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और एक सहायक रेखा मिलकर त्रिकोण बनाती हैं तो इसे मनी ट्रायंगल कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में इसे आर्थिक समझ और धन प्रबंधन का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग मेहनत के साथ-साथ सही निर्णय लेकर धन कमाने की क्षमता रखते हैं।

हथेली पर ‘M’ जैसा निशान

हथेली पर ‘M’ जैसा निशान6 / 7

कई लोगों की हथेली में प्रमुख रेखाएं मिलकर अंग्रेजी अक्षर ‘M’ जैसी आकृति बनाती हैं। हस्तरेखा विशेषज्ञ इसे नेतृत्व क्षमता और तेज समझ का संकेत मानते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग अवसर पहचानने में तेज होते हैं। सही समय पर निर्णय लेकर आर्थिक प्रगति हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

हथेली देखते समय क्या ध्यान रखें

हथेली देखते समय क्या ध्यान रखें7 / 7

हस्तरेखा देखते समय दोनों हाथों को देखना जरूरी माना जाता है। सामान्य मान्यता है कि गैर प्रमुख हाथ जन्मजात क्षमता का संकेत देता है, जबकि प्रमुख हाथ वर्तमान प्रयास और जीवन की दिशा को दर्शाता है। इसी आधार पर विशेषज्ञ हथेली के संकेतों को समझने की सलाह देते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन