Ank Jyotish: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर अंक व्यक्ति के स्वभाव और जीवन दिशा के बारे में खास संकेत देता है. इसी क्रम में मूलांक 2 (Radix 2) को चंद्रमा से जुड़ा माना जाता है. इस मूलांक के लोग आमतौर पर शांत, संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं. इनका व्यक्तित्व संतुलित और आकर्षक माना जाता है, जो इन्हें सामाजिक जीवन, करियर और रिश्तों में अलग पहचान दिलाने में मदद करता है. आइए जानते हैं, ये लोग प्रखर बुद्धि के क्यों होते हैं और इनके व्यक्तित्व की अन्य खासियतें क्या हैं?
होते हैं शांत और संतुलित
अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 2 होता है. इस अंक के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं, जिसे मन और भावनाओं का कारक कहा जाता है.
इसी कारण मूलांक 2 के लोग सामान्यतः शांत, धैर्यवान और संयमित होते हैं. कठिन परिस्थितियों में भी ये अक्सर संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं. इनका व्यवहार सौम्य होता है और लोग इनके साथ सहज महसूस करते हैं.
रचनात्मक सोच और भावुकता एक साथ
मूलांक 2 वाले लोग दिल से काफी नरम होते हैं. वे दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं. यही कारण है कि इन्हें सहानुभूति रखने वाला और सहयोगी स्वभाव का माना जाता है. इनकी कल्पनाशक्ति भी मजबूत होती है. कई लोग लेखन, संगीत, अभिनय, पेंटिंग या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं. कुछ मामलों में ये अच्छे सलाहकार, शिक्षक या मार्गदर्शक भी साबित होते हैं, क्योंकि वे लोगों की समस्याओं को धैर्य से सुनते हैं.
होती है धन कमाने की अपार क्षमता
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 के लोगों में योजना बनाने की अच्छी क्षमता होती है. ये अक्सर सोच-समझकर फैसले लेते हैं और धन के मामले में बचत पर ध्यान देते हैं. अंक ज्योतिष के विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे लोग मानसिक कौशल और बुद्धि के बल पर आगे बढ़ना पसंद करते हैं.
करियर में आगे बढ़ने में माहिर
शिक्षा, काउंसलिंग, चिकित्सा, कला, मीडिया या आयात-निर्यात जैसे क्षेत्रों में मूलांक 2 के लोगों बेहतर अवसर मिलते हैं. दूध, पानी या अन्य तरल पदार्थों से जुड़े व्यापार को भी कुछ अंक ज्योतिषी इनके लिए अनुकूल बताते हैं.
यह भी पढ़ें: Sleeping Vastu Tips: इस दिशा में सिर करके सोना है सबसे खतरनाक, सेहत और किस्मत दोनों पर पड़ता है बुरा असर
रिश्तों में संवेदनशील लेकिन समर्पित
मूलांक 2 के लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं. वे अपने परिवार और मित्रों के प्रति वफादार माने जाते हैं. प्रेम जीवन में ये काफी रोमांटिक और केयरिंग होते हैं. हालांकि कभी-कभी अधिक भावुकता के कारण इन्हें निराशा भी हो सकती है. इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखना इनके लिए जरूरी माना जाता है.
स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस मूलांक के लोगों को मानसिक तनाव, सर्दी-जुकाम, पेट या छाती से जुड़ी परेशानियों के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है. नियमित ध्यान, संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक सोच इनके लिए फायदेमंद मानी जाती है.
शुभ दिन और रंग
अंक ज्योतिष में सोमवार को मूलांक 2 वालों के लिए शुभ माना जाता है. सफेद, क्रीम और हल्का हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बताए जाते हैं.
ये उपाय है लाभकारी
कई अंक ज्योतिषी मानसिक शांति के लिए मोती या मूनस्टोन धारण करने की सलाह देते हैं. इसके साथ ही सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल या कच्चा दूध अर्पित करना और घर की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करना भी शुभ माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
10 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
13 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines