Ank Jyotish Bhavishyafal 4 August 2026: 4 अगस्त 2026 दिन मंगलवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इसके साथ ही मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. 4 अगस्त का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रहेगा और किन मूलांक वालों को लाभ और हानि का सामना करना पड़ेगा. इसके बारे में यहां जान सकते हैं. 4 अगस्त का मूलांक 4 रहेगा. मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु हैं. 4 अगस्त 2026 का भाग्यांक 4+0+0+8+2+0+2+6=22, 2+2=4 यानी 4 रहेगा. भाग्यांक 4 के स्वामी राहु ग्रह हैं. दिन का मूलांक और भाग्यांक 4 रहेगा. आइये मूलांक अंक भविष्यफल के बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं. सूर्य ग्रह का राहु के साथ शत्रु का संबंध है. इनके लिए दिन चुनौतिपूर्ण रह सकता है. सूर्य और राहु के प्रभाव से तनाव और सेहत में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
अंक ज्योतिष में मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. चंद्र ग्रह का राहु के साथ शत्रु का संबंध है. इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. मन अशांत रह सकता है. अनिद्रा और माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
देवगुरु बृहस्पति को मूलांक 3 का स्वामी ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह का राहु के साथ तटस्थ संबंध है. इन्हें शिक्षा में सफलता मिल सकती है. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. किसी से विवाद करने से बचना होगा.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 के स्वामी राहु हैं. इन लोगों को राहु के सकारात्मक परिणाम से लाभ हो सकता है. अचानक से धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध ग्रह माने जाते हैं. बुध ग्रह को बुद्धि और व्यापार का कारक ग्रह मानते हैं. बुध ग्रह का राहु के साथ मित्रता का संबंध है. इन्हें व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
ये भी पढ़ें – Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
धनदाता शुक्र को मूलांक 6 का स्वामी ग्रह माना जाता है. शुक्र ग्रह का राहु के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. धनलाभ होगा और व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के स्वामी केतु हैं. केतु ग्रह का प्रभाव इन लोगों पर देखने को मिलेगा. केतु और राहु का मित्रता का संबंध है. राहु-केतु के प्रभाव से उन्नति और धनलाभ के योग बनेंगे. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 के स्वामी शनि ग्रह हैं. शनि ग्रह का राहु के साथ मित्रता का संबंध है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक सफलता मिलेगी. मेहनत का फल मिलेगा.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं. मंगल ग्रह का राहु के साथ शत्रु का संबंध है. मूलांक 9 वालों को सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है. वरना बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Surya Gochar 2026: सावन सोमवार के दिन नक्षत्र परिवर्तन करेंगे सूर्य, वृषभ समेत 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines