Ank Jyotish Bhavishyafal 29 July 2026: 29 जुलाई 2026, दिन बुधवार को मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए दिन कैसा रहेगा आप यहां जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार दिन का मूलांक 29 यानी 2+9=11 यानी 1+1=2 रहेगा. मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. चंद्र ग्रह को मन और माता से जुड़ा माना जाता है. 29 जुलाई का का भाग्यांक 2+9+0+7+2+0+2+6=28 यानी 2+8=10 यानी 1 रहेगा. भाग्यांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. ऐसे में चंद्रमा और सूर्य के प्रभाव से सभी मूलांक के लिए समय कैसा रहेगा इसके बारे में जानेंगे.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 के स्वामी सूर्य ग्रह है. दिन का भाग्यांक 1 रहने वाला है. इन लोगों के लिए दिन अच्छा बीतेगा. करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी. चंद्रमा के प्रभाव से इन लोगों को मानसिक शांति मिलेगी.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
चंद्र ग्रह को मूलांक 2 का स्वामी ग्रह माना जाता है. दिन का मूलांक 2 रहेगा. ऐसे में इनके लिए दिन खास रहने वाला है. चंद्रमा का सूर्य के साथ मित्रता का भाव है. इन लोगों का दिन शांति और सुकून के साथ बीतेगा.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
अंक ज्योतिष में मूलांक 3 के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं. गुरु ग्रह चंद्रमा और सूर्य के साथ मित्रता का संबंध है. इनके लिए समय अच्छा रहेगा. करियर, शिक्षा और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे.
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु हैं. राहु ग्रह का चंद्रमा और सूर्य के साथ शत्रुता का भाव है. इन लोगों के लिए दिन मुश्किल भरा रह सकता है. मन में भ्रम की स्थिति रहेगी. पिता से विवाद संभव है. आर्थिक तौर पर सतर्क रहना होगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: करियर में मामले में Elon Musk जैसे सफल होते हैं इन तारीखों पर जन्में लोग, बेशुमार दौलत के साथ कमाते हैं बड़ा नाम
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं. बुध ग्रह का चंद्रमा के साथ शत्रु और सूर्य के साथ मित्रता का संबंध है. इन्हें व्यापार में लाभ हो सकता है. आर्थिक तौर पर समय अच्छा रहेगा. मन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
शुक्र ग्रह मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह हैं. शुक्र ग्रह का सूर्य और चंद्रमा दोनों के साथ शत्रुता का संबंध माना जाता है. इन्हें वैवाहिक जीवन में कलेश और धन हानि हो सकती है. तनाव के कारण मन दुखी रहेगा.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
मूलांक 7 के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु ग्रह का सूर्य और चंद्रमा के साथ शत्रु का संबंध है. इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. भ्रम की स्थित बनी रहेगी. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं. आर्थिक तौर पर सावधान रहना होगा.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
शनि ग्रह को मूलांक 8 का स्वामी ग्रह माना जाता है. शनि ग्रह का सूर्य और चंद्रमा के साथ शत्रु का रिश्ता है. इनके लिए दिन भारी रहेगा. सेहत खराब हो सकती है और दुर्घटना का खतरा बना रहेगा. आपको सावधान रहना होगा.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल ग्रह का सूर्य और चंद्रमा के साथ मित्र का रिश्ता है. इन लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और काम में सफलता मिलेगी. करियर के लिहाज से लाभ हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Numerology: दिलफेंक आशिक होते हैं इस मूलांक के लोग, पहली ही नजर में ही हो जाता है प्यार, लव मैरिज के बनते हैं पक्के योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines