Numerology: करियर में मामले में Elon Musk जैसे सफल होते हैं इन तारीखों पर जन्में लोग, बेशुमार दौलत के साथ कमाते हैं बड़ा नाम
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक से जुड़े लोगों को करियर में बड़ी सफलताएं हासिल होती हैं. बड़ा बिजनेस खड़ा करने के साथ साथ इन लोगों को भरपूर सफलता और सम्मान मिलता है.

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक से जुड़े लोगों को करियर में बड़ी सफलताएं हासिल होती हैं. बड़ा बिजनेस खड़ा करने के साथ साथ इन लोगों को भरपूर सफलता और सम्मान मिलता है.
अंक ज्योतिष विद्या के बारे में
2 / 8Numerology एक पुरानी विद्या है जो जन्म तारीख के अंकों से व्यक्ति के जीवन, करियर और सफलता के राज बताती है. इसमें जन्म की तारीख को जोड़कर लाइफ पाथ नंबर निकाला जाता है. इससे व्यक्तियों के बारे में कई रहस्य पता चलते हैं.
एलन मस्क जैसे बड़े उद्योगपति
3 / 8पूरे विश्व में एलन मस्क जैसे बड़े उद्योगपति कम ही देखने को मिलेंगे. लेकिन इन मूलांक के जातक अक्सर इन्हीं लोगों की तरह करियर में सफलता प्राप्त करते हैं. इनके पास थोड़ी बहुत नहीं बल्कि भारी सफलता हाथ लगती है. एलन मस्क जैसे बड़े उद्योगपति भी अपनी जन्म तारीख के खास नंबर की वजह से इतने सफल हुए.
एलन मस्क का Numerology नंबर
4 / 8एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को हुआ था. Numerology में 28 को 2+8=10 और 1+0=1 बनता है. लाइफ पाथ नंबर 1 वाले लोग नेता, इनोवेटर और साहसी होते हैं. वे नई चीजें शुरू करते हैं, जोखिम लेते हैं और बहुत बड़ी सफलता पाते हैं. एलन मस्क ने टेस्ला, स्पेसएक्स और कई कंपनियां बनाकर दुनिया बदल दी. उनके जैसे लोग बेशुमार दौलत के साथ नाम भी कमाते हैं.
नंबर 1 वाले लोग
5 / 8अगर कुछ लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 1 कहलाएगा. ये लोग बॉस बनते हैं. वे आइडिया देते हैं और टीम को आगे ले जाते हैं. एलन मस्क की तरह ये लोग टेक्नोलॉजी, बिजनेस या लीडरशिप में बड़ा नाम कमाते हैं. दौलत भी बहुत आती है.
नंबर 3 वाले लोग
6 / 8अगर कुछ लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 3 कहलाएगा. ये रचनात्मक सोच वाले लोग होते हैं. ये मार्केटिंग, आर्ट, मीडिया या स्टार्टअप में सफल होते हैं. अच्छा बोलने की कला इनमें होती है, जिससे ब्रांड बनता है.
नंबर 5 वाले लोग
7 / 8अगर कुछ लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14, या 23 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 5 कहलाएगा. ये रोमांच पसंद करने वाले लोग होते हैं. ये नई-नई चीजें ट्राई करते हैं. ट्रैवल, टेक या बिजनेस में बड़ा रिस्क लेकर बड़ी जीत हासिल करते हैं.
Disclaimer
8 / 8यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.