Ank Jyotish Bhavishyafal 28 July 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लिए 28 जुलाई का दिन कैसा रहेगा इसके बारे में दैनिक अंक भविष्यफल से जान सकते हैं. दिन का मूलांक 28 यानी 2+8=10 यानी 1+0=1 रहेगा. मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्यदेव माने जाते हैं. इसके अलाव दिन का भाग्यांक 2+8+0+7+2+0+2+6=27 यानी 2+7 यानी 9 रहेगा. अंक शास्त्र के अनुसार, भाग्यांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. सूर्य और मंगल के बीच मित्रता का संबंध है. इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से सभी मूलांक के लिए समय कैसा रहेगा, इसके बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्य हैं. इनका मंगल के साथ मित्रता का संबंध है. इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से मूलांक 1 के लिए दिन अच्छा रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में सफलता के योग बनेंगे. पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे.
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
अंक ज्योतिष में मूलांक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं. चंद्र ग्रह का सूर्य के साथ मित्रता और मंगल के साथ तटस्थ संबंध है. इन्हें मानसिक शांति मिलेगी. सूर्य के प्रभाव से मान-सम्मान बढ़ेगा. गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं. आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा.
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं. गुरु ग्रह का सूर्य और मंगल दोनों के साथ ही मित्रता का संबंध है. इनके लिए समय अच्छा रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. करियर में तरक्की के योग बनेंगे. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और काम में सफलता मिलेगी.
ये भी पढ़ें – Unlucky Zodiac Signs: सावधान! सूर्य-चंद्र का वैधृति योग इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
अंक शास्त्र के अनुसार, राहु ग्रह को मूलांक 4 का स्वामी ग्रह माना जाता है. मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु का सूर्य और मंगल दोनों के साथ शत्रु का संबंध है. इन लोगों के लिए दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा. क्रोध के कारण काम बिगड़ेंगे और आत्मविश्वास में कमी आएगी. मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी.
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
बुध ग्रह को मूलांक 5 वालों का स्वामी ग्रह माना जाता है. बुध ग्रह का संबंध सूर्य के साथ मित्र और मंगल के साथ तटस्थ माना जाता है. इन्हें मिले जुले परिणाम मिलेंगे. बुध और सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर-कारोबार में तरक्की करेंगे. आर्थिक तौर पर आपके लिए अच्छा समय रहेगा.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
मूलांक 6 वालों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह को धन, प्रेम, सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है. शुक्र का मंगल के साथ सामान्य और सूर्य के साथ शत्रु का संबंध है. नेतृत्व क्षमता बेहतर होगी. हालांकि, इन लोगों को पिता के साथ मतभेद हो सकता है. ऐसे में संभलकर रहना होगा.
ये भी पढ़ें – Mangal ki Chaal: ग्रहों के सेनापति मंगल ने बदली अपनी चाल, क्रांतिवृत्त परिवर्तन चार राशियों के लिए बेहद शुभ
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 वालों के स्वामी ग्रह केतु हैं. केतु ग्रह को क्रूर और उग्र माना जाता है. केतु अचानक होने वाली घटनाओं और मोक्ष का कारक है. केतु का सूर्य और मंगल दोनों के साथ शत्रु का संबंध है. इन लोगों को सेहत को लेकर परेशान होना पड़ सकता है.
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
मूलांक 8 वालों के स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि ग्रह को न्याय और मेहनत का फल देने वाला माना जाता है. शनि ग्रह का सूर्य और मंगल के साथ शत्रु का संबंध है. इनके लिए समय मुश्किल भरा रहेगा. तनाव और भ्रम के कारण परेशान रहेंगे. गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
मंगल ग्रह मूलांक 9 के स्वामी हैं. मंगल ग्रह का सूर्य के साथ मित्रता का भाव है. मूलांक 9 के लिए समय अच्छा रहेगा. इन लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बनेंगे.
ये भी पढ़ें – Numerology: हमेशा नेगेटिव सोचते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, अक्सर कर लेते हैं अपना ही नुकसान, जानिए
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines