---विज्ञापन---

Ank Jyotish, 8 February 2023: इन मूलांक वालों के जीवन में आएगा रोमांस, तो इन्हें होगा धन लाभ, मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

Ank Jyotish, 8 February 2023: आज 8 फरवरी और दिन बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से […]

Ank Jyotish, 8 February 2023: आज 8 फरवरी और दिन बुधवार है। ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र (Ank Jyotish)। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी, किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।

आज हम जानेंगे अंकशास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।

---विज्ञापन---

यह पढ़ें- Budhwar Ke Upay: बुधवार को करें ये अचूक उपाय, सभी तरह की समस्याएं होंगी दूर, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते

 आज 8 फरवरी 2023 और दिन बुधवार है। आज की तिथि को अगर हम (0+8+0+2+2+0+2+3=17) अंकों को जोड़ देखें, तो अंक 8 बनता है। ये अंक भाग्यांक को दर्शाता है। लेकिन यहां पर जो भविष्यफल (Ank Jyotish) दिया जा रहा है, वह मूलांक पर आधारित है। उदाहरण के लिए आपका किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को जन्म हुआ है, तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 स्वामी के हैं शनि। 8 अंक का स्वामी शनि को माना गया है।

---विज्ञापन---

आइए जानते हैं अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) के हिसाब से कैसा रहेगा आपका दिन

मूलांक- 1

यदि आपने किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।

करियर- कार्यक्षेत्र में बदलाव होंगे, मगर प्रमोशन होने रुक सकती हैं। आसपास के लोगों से सतर्क रहें। यदि पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आज अधिक विश्वास ना करें‌।
मनी- धन लाभ हो सकता है मगर धन कहीं पर भी निवेश ना करें। नहीं तो धन हानि हो सकती है।
लव रिलेशनशिप- संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शाम का समय मित्रों के साथ बिता सकते हैं।
स्वास्थ्य- आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। नेत्र एवं हड्डियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- आटा का दान करें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal, 8 February 2023: इन पांच राशि वालों के नौकरी और प्रमोशन के प्रबल योग, जानें आज का अपना राशिफल 

मूलांक- 2

यदि आपने किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।

---विज्ञापन---

करियर- जॉब एवं व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मेहनत करने की आवश्यकता है।
मनी- आर्थिक स्थिति में उम्मीद से कम लाभ होगा। व्यवसाय को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं।
लव रिलेशनशिप- पुराने रिश्तों में अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो यह अनबन बहुत लंबे समय तक चल सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कफ एवं सर्दी की समस्या हो सकती है। अचानक से खांसी जुखाम की परेशानी उत्पन्न हो सकती है। ठंडे पदार्थ का सेवन ना करें।
शुभ रंग- हल्का गुलाबी
उपाय- लड्डू का भोग गणेश जी को लगाएं।

यह पढ़ें- Aaj ka Panchang, 8 February 2023: आज तृतीया पर इन कामों में मिलेगी सफलता

---विज्ञापन---

मूलांक- 3

यदि आपने महीने की 3, 12 ,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।

करियर- कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। यदि नौकरी में उन्नति प्रमोशन या ट्रांसफर की चाह पूरी होगी।
मनी- आर्थिक स्थिति में सफलता प्राप्त होगी। अनावश्यक विश्वास किसी पर करके ना चलें।
लव रिलेशनशिप- पारिवारिक एवं वैवाहिक में अनबन होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हड्डियों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
शुभ रंग- पीला
उपाय- केले का दान करें।

---विज्ञापन---

मूलांक- 4

अपने किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।करियर- व्यवसाय में नया काम आरंभ कर सकते हैं या नहीं योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की सफलता प्राप्त होगी।
मनी- आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा और पुराना धन वापस आएगा।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता होगी। पुरानी विवाद समाप्त होंगे और खुशियां आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक से स्वास्थ्य के मामले में नई योजना बना सकते हैं। आने वाले समय में अपना स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर कर सकते हैं।
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- केसर का तिलक माथे पर लगाएं।

बाकी मूलांक के बारे में जानने के लिए हां क्लिक करें।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 08, 2023 05:01 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola