Aaj Ka Rashifal, 8 February 2023: ये पांच राशि वालों के नौकरी और प्रमोशन के प्रबल योग, जानें आज का अपना राशिफल...
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Aaj Ka Rashifal, 8 February 2023: आज दिनांक 8 फरवरी और दिन बुधवार (Budhwar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।
यहां ज्योतिषाचार्य दीपा शर्मा चंद्र राशि के अनुसार सभी 12 राशियों (Aaj Ka Rashifal) के बारे में बता रही हैं आज का राशिफल (Zodiac Sign)। बताए गए सुझावों को अपनाकर अपने दिन को खास बना सकते हैं।
कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Aaj Ka Rashifal) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?
यह भी पढ़ें- Budhwar Ke Upay: बुधवार को करें ये अचूक उपाय, सभी तरह की समस्याएं होंगी दूर, खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
आज भाग्य पूर्ण प्रबल बना हुआ है। प्रमोशन के साथ-साथ स्थानांतरण की संभावनाएं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। आज काम काज को लेकर जो चिंता थी खत्म हो जाएगी क्योंकि राशि स्वामी मंगल की स्थिति वृष राशि में है। धन आगमन के लिए ये अच्छा समय है। आज पार्टनर से अपनी बात को कहना जरूरी होगा, वर्ना तनाव बढ़ सकता है, जिससे मन में निराशा एवं असन्तोष महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
आज धन की स्थिति बहुत अच्छी बनी हुई है। धन स्वामी भाग्य स्थान में गोचर कर रहा है। आज मेहनत और पराक्रम से ही अपने करियर को लेकर कुछ बड़े फैसले कर सकते हैं। मां के साथ आज ज्यादा से ज्यादा समय बिताना आपके दिन को बेहतर बना देगा। आज पार्टनरशिप से फायदा हो सकता है। आज स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें, विशेष रूप से खान पान पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चने आएंगी जिन्हें सूझबूझ से सुलझा लेंगे। लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ऑफ वाइट
आपका राशि स्वामी अष्टम स्थान में आने से आज अचानक स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है ध्यान रखें। आज सन्तान पर ध्यान देना जरूरी होगा पढ़ाई से मन भटकाव हो सकता है। मन आज प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, मित्रों का सहयोग मिलेगा, आज आय के अवसर मिलेंगे, परंतु खर्चों में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- पैरेट ग्रीन
आज राशि स्वामी अपने से धन भाव में रहने से धन आगमन की अधिकता रहेगी। परिवार की तरफ ध्यान देंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय के कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। आज परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन मन में सकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। परंतु पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे थोड़ी राहत महसूस करेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- चमकीला सफेद
आज मानसिक चिंताओं में कुछ कमी आएगी और साथ ही पारिवारिक समस्याएं भी सुझलेंगी। छात्रों के लिये दिन अच्छा, सेहत का ध्यान रखें। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी के किये समय तो अच्छा है परंतु नौकरी में मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज सब काम से फुरसत निकल कर अपने लिए समय निकाल पाएंगे। जीवन साथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
आज पढ़ने वालों बच्चों को नए नये अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ विचलित व परेशान हो सकता है, थोड़ा योग करेंगे तो मानसिक शान्ति रहेगी। योग ध्यान के अलावा संगीत का सहारा लेना भी मन के लिए अच्छा रहेगा। जॉब या बिज़नेस में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आज मन में काफी रोमांटिक विचार रहेंगे।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सिल्वर
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज प्रॉपर्टी संबंधित काम पूरे होंगे। आज का दिन कभी खुश तो कभी उदास वाले भाव मन में रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी लेकिन साथ ही परिश्रम भी अधिक रहेगा। लाभ के लिए भी दिन अच्छा है। आज कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आत्मविश्वास कुछ कमज़ोर रहेगा। धन के लिए यात्रा करना अच्छा होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज लव रिलेशन में दरार आ सकती है ध्यान से रहें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- बैंगनी
बहुत मेहनत और पराक्रम करेंगे और उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आज थोड़ा सा सयंमित रहें। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। फलस्वरूप रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सरकारी कार्यों को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- केसरिया
आपकी राशि से धन भाव में सूर्य- बुध का द्विग्रही योग बनने से आज आत्मविश्वास और धैर्यशीलता में वृद्धि आएगी। धन की बढ़ोतरी होगी, लेकिन अधिक उत्सुक न हों, संयमित रहें, क्रोध एवं आवेश के कार्यों से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं, साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे खर्चों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- सफेद
बाकी राशियों का Aaj Ka Rashifal जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आज धन आगमन का योग बन रहा है। अचानक धन व उधार दिया हुआ धन वापस आ सकता है। आज सेहत का ध्यान रखें, और मन शान्त रहेगा। कारोबार में कठिनाई का दिन रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति बनेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाकर रखें, क्योंकि आज वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सी ग्रीन
आज आपकी राशि में राजयोग बन रहा है, तो सफलता आज आपके कदम चूमेगी, लेकिन उसके बावजूद आज दिनभर भाग-दौड़ बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा. लेकिन उसके चलते अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
आज कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का या छोटे भाई का सहयोग मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलने का योग प्रबल। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। माता के स्वास्थ्य का आज कुछ सुधार की तरफ दिखेगा। आज नौकरी में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, अच्छे से निभाने का प्रयास करें। प्रोमोशन के योग शिखर पर हैं। धैर्यशीलता में कमी न आने दें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हल्दी पीला
Instagram: @astrologer_deepa_sharma
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: