---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj ka Panchang, 8 February 2023: आज तृतीया पर इन कामों में मिलेगी सफलता

Aaj ka Panchang, 8 February 2023: आज बुधवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है जो पूरे दिन-रात रहेगी। आज पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.14 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.32 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 8.46 बजे होगा। आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा […]

---विज्ञापन---

Aaj ka Panchang, 8 February 2023: आज बुधवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है जो पूरे दिन-रात रहेगी। आज पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 7.09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.14 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.32 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 8.46 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: केवल एक गिलास पानी बदल देगा आपकी किस्मत, ऐसे करें उपाय

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज पंचांग (Aaj ka panchang) के अनुसार दुष्ट मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग दोपहर 12.13 बजे से 12.57 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 4.37 बजे से 5.21 बजे तक रहेगा।कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 7.49 बजे से 8.33 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 9.17 बजे से 10.01 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 8.27 बजे से 9.50 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka rahukaal) दोपहर 12.35 बजे से 1.58 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: भूल कर भी किसी से उधार न लें ये 4 चीजें, वरना बर्बाद हो जाएंगे

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 7.09 बजे से 9.55 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेंगे। सुबह 11.18 बजे से दोपहर 12.41 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 4.51 बजे से सायं 6.14 बजे तक क्रमशः लाभ का चौघड़िया रहेगा। सांय 7.50 बजे से रात्रि 11.04 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। आज बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त नहीं है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.32 बजे से 3.16 बजे तक एवं अमृत काल का समय दोपहर 1.11 बजे से 2.57 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Feb 08, 2023 05:15 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola