हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Alpha Zodiac Signs: इन 4 राशियों की महिलाएं होती हैं 'अल्फा', जिनसे खौफ खाकर भी 'इंप्रेस' होते हैं लोग

Alpha Zodiac Signs: ‘अल्फा’ शब्द इन दिनों खूब ट्रेंड में है। यह उन महिलाओं के लिए इस्तेमाल होता है, जो कॉन्फिडेंट, लीडरशिप वाली और दमदार पर्सनैलिटी की मालिक होती हैं। ज्योतिष के अनुसार, 4 राशियों की महिलाओं में ये अल्फा गुण सबसे ज्यादा माने जाते हैं।

विज्ञापन

Alpha Zodiac Signs: ‘अल्फा’ शब्द आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है, जिसकी वजह है ‘अल्फा’ फिल्म जो हाल ही में रिलीज हुई है। आमतौर पर यह उन महिलाओं के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें जबरदस्त कॉन्फिडेंस, लीडरशिप क्वालिटी और एक अलग ही लेवल की पर्सनैलिटी होती है। इसमें कोई संदेह नहीं कि ये जहां भी जाती हैं, अपनी मौजूदगी महसूस करा देती हैं। लोग इनकी बातों, सोच और आत्मविश्वास से ‘इम्प्रेस’ होते हैं, लेकिन इनके दमदार अंदाज के सामने थोड़ा संभलकर भी रहते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों की महिलाओं में ये अल्फा गुण ज्यादा देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं, वो 4 राशियां कौन-सी हैं, जिनसे खौफ खाकर भी ‘इंप्रेस’ होते हैं लोग?

वृश्चिक राशि – रहस्य और दमदार पर्सनैलिटी

वृश्चिक राशि की महिलाओं को ज्योतिष शास्त्र में अक्सर सबसे स्ट्रॉन्ग और रहस्यमयी पर्सनैलिटी वाला माना जाता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये हर बात तुरंत जाहिर नहीं करतीं हैं। कम बोलकर भी अपनी बात का असर छोड़ देती हैं। इनकी आंखों और व्यवहार में एक अलग कॉन्फिडेंस दिखाई देता है। ये लोगों को आसानी से समझ लेती हैं और हर स्थिति को ध्यान से देखती हैं। यही वजह है कि लोग इनसे प्रभावित भी होते हैं और इन्हें हल्के में लेने की गलती भी नहीं करते हैं। इनका शांत रहना ही कई बार इनकी सबसे बड़ी ताकत बन जाता है।

यह भी पढ़ें: Flying Dream Meaning: सपने में खुद को उड़ते देखना किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

विज्ञापन

सिंह राशि – शाही अंदाज वाली लीडर

सिंह राशि की महिलाएं अपनी शानदार पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास के लिए जानी जाती हैं। इनके अंदर एक नैचुरल लीडर वाली फीलिंग होती है। ये जहां होती हैं, वहां लोगों का ध्यान अपने आप इनकी तरफ चला जाता है। इनका बोलने का तरीका, बॉडी लैंग्वेज और खुद पर भरोसा इन्हें बाकी लोगों से अलग बनाता है। ये छोटे लक्ष्य रखने की बजाय बड़ा सोचने में विश्वास रखती हैं। इनका रॉयल अंदाज और पॉजिटिव एटीट्यूड लोगों को काफी प्रभावित करता है।

मकर राशि – मेहनत और अनुशासन की पहचान

मकर राशि की महिलाएं ज्यादा दिखावा नहीं करतीं, बल्कि अपने काम से पहचान बनाती हैं। ये मेहनती, फोकस्ड और अपने लक्ष्य को लेकर काफी सीरियस होती हैं। इनकी सबसे बड़ी ताकत है इनका अनुशासन। ये धीरे-धीरे लेकिन लगातार आगे बढ़ना जानती हैं। इन्हें पता होता है कि जिंदगी में क्या हासिल करना है और उसके लिए कितनी मेहनत करनी है। लोग इनकी काबिलियत का सम्मान करते हैं, लेकिन इनके सामने लापरवाही करना आसान नहीं होता।

विज्ञापन

मेष राशि – बेबाक और निडर अंदाज

मेष राशि की महिलाएं अपनी एनर्जी और हिम्मत के लिए जानी जाती हैं। ये किसी भी चुनौती से घबराने वाली नहीं होतीं। इन्हें अपनी बात खुलकर रखना आता है और ये फैसले लेने में ज्यादा देर नहीं लगातीं। इनका कॉन्फिडेंस और जुनून इन्हें एक अलग पहचान देता है। ये किसी के पीछे चलने की बजाय खुद रास्ता बनाना पसंद करती हैं। इनका सीधा और बेबाक अंदाज कुछ लोगों को बहुत पसंद आता है, तो कुछ लोग इनके सामने थोड़ा दबाव भी महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन

क्या है इनके अल्फा बनने का राज?

वृश्चिक, सिंह, मकर और मेष राशि की महिलाओं में कुछ खूबियां कॉमन मानी जाती हैं, जैसे- आत्मविश्वास, मजबूत सोच, अपने फैसलों पर भरोसा और लीडरशिप की क्षमता। लेकिन अल्फा होने का मतलब सिर्फ दबदबा दिखाना नहीं है। असली ताकत यह है कि आप खुद पर भरोसा रखें और दूसरों की इज्जत भी करें। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन राशियों की महिलाओं में ये गुण पहले से मौजूद हो सकते हैं। जरूरत सिर्फ इतनी है कि अपनी खूबियों को पहचानकर, उन्हें सही दिशा में इस्तेमाल करें।

अल्फा शब्द का अर्थ क्या है?

सोशल मीडिया पर आजकल ‘अल्फा फीमेल’ शब्द आमतौर पर ऐसी महिला के लिए बोला जाता है, जो कॉन्फिडेंट हो, बड़े सपने रखती हो, लोगों पर असर छोड़ती हो और अपनी पहचान खुद बनाती हो। वैसे ‘अल्फा’ ग्रीक भाषा का पहला अक्षर है, इसलिए इसे अक्सर नंबर वन या सबसे आगे होने का सिंबल माना गया है। वहीं, शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की दुनिया में ‘अल्फा’ का मतलब होता है, ऐसा प्रदर्शन, जो औसत से बेहतर और उम्मीद से ज्यादा शानदार हो।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Puja Path Niyam: पूजा की चौकी पर लाल या पीला कपड़ा क्यों बिछाते हैं? जानें इन शुभ रंगों का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola