हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्य के महागोचर से ये 3 राशियां होंगी मालामाल! अक्षय तृतीय के एक दिन बाद बनेगा संयोग

Surya Gochar 2024: 10 मई का दिन कई राशियों की जिंदगी में खुशियां लेकर आ सकता है। उनके कई सपने एक साथ पूरे हो सकते हैं। घर में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। इसके अलावा नौकरी में तरक्की के भी योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार 11 मई 2024 को सूर्य का कृत्तिका में प्रवेश होगा। 11 मई को शनिवार प्रात: काल 07 बजकर 13 मिनट पर सूर्य देव कृत्तिका में गोचर करेंगे। हालांकि इससे एक दिन पहले यानी 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया का पर्व पड़ रहा है। हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर ये पर्व मनाया जाता है।

इस साल अक्षय तृतीया का पर्व बहुत खास है, क्योंकि इस दिन एक साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अक्षय तृतीया पर सुकर्मा योग, रवि योग, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र और गर करण का भी महासंयोग बन रहा है। इसी वजह से इस बार अक्षय तृतीया से कई राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो रहा है।

आइए जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में, जिनका 10 मई 2024 से अच्छा समय शुरू होने वाला है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Akshaya Tritiya पर इन 3 राशियों की होगी चांदी! गजकेसरी योग से बनेंगे हर बिगड़े काम

मेष राशि

10 मई को मेष राशि के लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका भाग्य आपका हर काम में साथ देगा। इसलिए बहुत ही कम समय में आपकी कई सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। इसके अलावा करियर में भी सफलता के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोगों को जल्द ही विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। जिन लोगों का अपना खुद का बिजनेस है, उन्हें अगले माह तक अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। जो लोग इस समय बेरोजगार हैं, उन्हें अगले माह तक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों का भाग्य इस समय उनके साथ है। आप जिस भी काम में अपना पैसा लगाएंगे, भविष्य में आपको उसका मुनाफा जरूर होगा। जो लोग अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं, अगले माह तक उनकी शादी तय हो सकती है। आपके घरवाले खुशी-खुशी आपकी शादी के लिए हां कर देंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- 18 साल बाद राहु-शुक्र की होगी युति, 3 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola