---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Akshay Tritiya: अक्षय तृतीया पर बने 5 अतिशुभ संयोग, इन चीजों को खरीदते ही भाग्य होगा मेहरबान

Akshay Tritiya: पंचांग में अबूझ सावा माने जाना वाला अक्षय तृतीया (आखा तीज) का पर्व इस बार 22 अप्रैल 2023 (शनिवार) को आ रहा है। यह पर्व बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आता है। इस दिन किसी भी शुभ तथा मांगलिक कार्य को करने के लिए ज्योतिषियों से पूछने या पंचांग देखने […]

---विज्ञापन---

Akshay Tritiya: पंचांग में अबूझ सावा माने जाना वाला अक्षय तृतीया (आखा तीज) का पर्व इस बार 22 अप्रैल 2023 (शनिवार) को आ रहा है। यह पर्व बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को आता है। इस दिन किसी भी शुभ तथा मांगलिक कार्य को करने के लिए ज्योतिषियों से पूछने या पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: इस मंदिर में महिलाओं के वस्त्र पहन कर पुरुष करते हैं पूजा, मिलती है सरकारी नौकरी और सुंदर पत्नी!

---विज्ञापन---

अक्षय तृतीया का है ऐतिहासिक महत्व (Akshay Tritiya)

शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया पर त्रेतायुग का आरंभ हुआ था और द्वापर युग का अंत हुआ था। इसके अलावा भी कई पौराणिक कहानियां इस दिन से जुड़ी हुई हैं जिनके कारण इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।

आखा तीज पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग

इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग, अमृतसिद्धि योग, आयुष्मान योग तथा रवि योग बन रहे हैं। एक ही दिन में इतने सारे शुभ संयोगों के चलते अक्षय तृतीया पर आप भी शुभ कार्य कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Amavasya Ke Upay: अमावस्या पर पीपल में चढ़ाएं यह चीज, पितृ दोष व कालसर्पदोष दूर होंगे

Akha Teej पर खरीदारी के लिए बना विशेष शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया को गृह प्रवेश, उपनयन संस्कार, नए व्यापार के आरंभ, शिक्षा आरंभ करने जैसे कार्यों के लिए अत्यन्त शुभ माना गया है। आखा तीज को खरीदारी के लिए भी शुभ बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन ज्वैलरी, वस्त्र आदि खरीदने से व्यक्ति का भाग्य जाग जाता है। इस बार आखा तीज पर शनिवार भी है, अत: इस दिन प्रॉपर्टी, ज्वैलरी, फ्लैट, नया वाहन खरीदना भी शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Apr 17, 2023 06:38 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola