Akhand Ramayan Path Benefits: ज्योतिष संबंधी बहुत सी समस्याओं में रामचरितमानस का अखंड पाठ करवाने की सलाह दी जाती है। कई बार इसे अखंड रामायण पाठ भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना न केवल आपके बुरे वक्त और प्रारब्ध को काटता है वरन आपको दैवीय सहायता भी उपलब्ध करवाता है।
यह भी पढ़ें: इस दिन करें श्रीरामचरितमानस का उपाय, दिखेगा साक्षात् चमत्कार
ऐसे किया जाता है अखंड रामायण पाठ
पंडित कमलेश शास्त्री के अनुसार रामचरितमानस का अखंड पाठ कई समस्याओं के निदान के लिए किया जाता है। प्राय: अखंड पाठ के साथ यज्ञ अथवा हवन भी किया जाता है। हवन की अग्नि के माध्यम से देवताओं को आहुतियां देकर प्रसन्न किया जाता है। इसके पाठ से भगवान राम, भगवान शिव तथा हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है। कुछ लोग जो हवन में किसी कारणवश सक्षम नहीं हैं, वे बिना हवन के भी इस पाठ को करवा सकते हैं। यह पाठ लगभग 24 घंटों तक अनवरत रूप से चलता है। इसमें लगातार रामचरितमानस का सस्वर पाठ किया जाता है। यही कारण है कि इसे अखंड पाठ कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: आज ही करें वटवृक्ष का यह उपाय, हनुमानजी पूरी करेंगे हर इच्छा
इसलिए करवाया जाता है रामचरितमानस का अखंड पाठ (Akhand Ramayan Path Benefits)
- आमतौर पर किसी विशेष इच्छा की पूर्ति होने पर रामचरित मानस का अखंड पाठ किया जाता है। इसके लिए विशेष कामनाओं के पूर्ण होने की कामना से भी पाठ किया जाता है।
- कई बार घर में नेगेटिविटी, वास्तु दोष या अन्य दोष आ जाते हैं। अखंड पाठ तथा हवन से उनका भी शमन हो जाता है।
- घर में भूत, प्रेत, पिशाच आदि नकारात्मक शक्तियों के होने पर भी अखंड पाठ किया जाता है। इससे घर में दैवीय शक्तियों का वास होता है।
- बहुत बार जन्मकुंडली में ग्रह दोष होने पर भी ज्योतिषी अखंड रामायण पाठ की सलाह देते हैं। इससे समस्त ग्रह दोष दूर होते हैं।
– पंडित कमलेश शास्त्री (kamleshshastri9001@gmail.com)
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines