Love Horoscope: ये 3 राश‍ि वाले संभल जाएं, होली पर पार्टनर संग र‍िश्‍ते में पड़ सकता है रंग में भंग

Love Horoscope 23 March 2024: प्यार के मामले में आज कई राशि के जातकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता हैं। उनकी किसी बात को लेकर पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि आज 23 मार्च 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Aaj Ka Love Rashifal 14 April 2024 Love Horoscope

लव राशिफल

विज्ञापन

Love Horoscope 23 March 2024: रिलेशनशिप में अगर प्रेम होता है, तो इससे रिश्ता स्ट्रांग बनता है। वहीं पति-पत्नी के बीच अगर प्रेम नहीं होता है और रोजाना लड़ाई होती है, तो इससे वो ही रिश्ता उन्हें बोझ लगने लगता है। हालांकि प्यार के मामले में आज कुछ राशियों को परेशानियां भी हो सकती हैं। उनकी पार्टनर से अनबन भी हो सकती है। अगर आपको भी जानना है कि आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, तो पढ़िए आज 23 मार्च 2024 का लव राशिफल।

ये भी पढ़ें- Weekly Love Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों की लव लाइफ में आएंगी खुशियां और इनका टूटेगा दिल

विज्ञापन

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातक अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। वहीं सिंगल लोग आज अपने किसी पुराने दोस्त के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लगेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों की आज पार्टनर से किसी बात को लेकर लड़ाई हो सकती है। इसलिए अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

मिथुन राशि

आज आपकी लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा आपकी आपके पार्टनर से भी लड़ाई हो सकती है। इसलिए आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से पहले अपने पार्टनर की बात जरूर सुनें।

विज्ञापन

कर्क राशि

लव लाइफ के मामले में कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रह सकता है। सिंगल लोगों को आज अपने किसी पुराने दोस्त से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है, जिसे पाकर आप बहुत खुश हो जाएंगे।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों की आज अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर लड़ाई भी हो सकती है। आप अपने पार्टनर को लेकर पजेसिव महसूस करेंगे, जिससे आपके साथी को परेशानी होगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक जिम्मेदारियों के चक्कर में अपनी लव लाइफ को अनदेखा न करें। अपने पार्टनर के साथ समय बिताया करें। इससे आपका रिश्ता गहरा होगा। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अपने साथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों की लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लेकिन आप अपने गुस्से पर काबू रखें। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें आज अपना प्यार भी मिल सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों की लव लाइफ में आज थोड़ी परेशानियां भी आ सकती हैं। वहीं तलाकशुदा और सिंगल लोग, किसी पर भी विश्वास करने से बचें, क्योंकि आज आपका कोई फायदा भी उठा सकता है।

धनु राशि

अगर आप शादी के लिए अच्छे रिश्ते की तलाश कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करें। कुछ ही समय में आपके लिए एक अच्छा रिश्ता आएगा। वहीं शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में आज मिठास बनी रह सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वाले लोग आज अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। इसके अलावा आपका पार्टनर आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकता है।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वाले लोग आज अपने पार्टनर के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे आपको एक दूसरे को अच्छे से जानने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वाले लोग लंबे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं, लेकिन आप चिंता नहीं करें। कुछ ही समय में आपकी परेशानी खत्म हो जाएगी। वहीं सिंगल लोगों की आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ