हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मिथुन समेत इन 3 राशि वालों के लिए आ सकता है शादी का प्रपोजल, पढ़ें आज का लव राशिफल

Love Horoscope 20 March 2024: लव लाइफ के हिसाब से कई राशियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। वह अपने पार्टनर के साथ डिनर पर भी जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज यानी 20 मार्च 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

विज्ञापन

Love Horoscope 20 March 2024: रिश्ते में अगर प्रेम होता है, तो इससे रिलेशनशिप स्ट्रांग होता है। वहीं जिन लोगों के रिलेशनशिप में प्यार नहीं होता है, तो उन्हें रिश्ते बोझ लगने लगते हैं। हालांकि प्यार के मामले में आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। वो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, जिससे उनका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आपको भी जानना है कि आज आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, तो पढ़िए आज यानी 20 मार्च 2024 का लव राशिफल।

ये भी पढ़ें- Weekly Love Horoscope: इस सप्ताह इन राशियों की लव लाइफ में आएंगी खुशियां और इनका टूटेगा दिल

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों को आज अपने पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। वहीं जो लोग लंबे समय से शादी करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज शानदार प्रपोजल भी आ सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोग आज अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, जिससे आपको एक दूसरे के ओर ज्यादा अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप शादी के लिए जैसा रिश्ता ढूंढ रहे हैं, वैसा रिश्ता आपके लिए आएगा, लेकिन पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही रिश्ते के लिए हां कहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोग आज अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपका रिलेशन स्ट्रांग होगा। वहीं अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपके लिए शादी का कोई प्रपोजल भी आ सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

लव लाइफ के मामले में कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रह सकता है, लेकिन इमोशनल होकर आप कोई भी निर्णय न लें। नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

सिंह राशि

शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों की रोमांटिक लाइफ में आज मिठास बनी रह सकती है। आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता ओर ज्यादा मजबूत होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों की लव लाइफ में आज कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई चल रही है, तो उसे आज ही सुलझा लें। वरना उस बात के चलते आपके बीच दूरियां भी आ सकती हैं।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों के लिए जल्द ही शादी का प्रपोजल आ सकता है। वहीं शादीशुदा लोगों की लव लाइफ आज ही नहीं इस पूरे हफ्ते अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपके रिश्ते में ट्रस्ट बना रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज अपने पार्टनर से गिफ्ट मिल सकता है। इसके अलावा आज आप मूवी डेट या फिर डिनर डेट पर भी जा सकते हैं। इससे आपका रिश्ता ओर ज्यादा बेहतर होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की लव लाइफ में आज मिठास आएगी, जिससे परिवार में भी अच्छा माहौल बना रहेगा। इसी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वाले लोग आज किसी भी विवाद में पड़ने से बचें, नहीं तो आपके और आपके पार्टनर के बीच लड़ाई भी हो सकती है। वहीं सिंगल लोग भी आज सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें, नहीं तो उनका ब्रेकअप भी हो सकता है।

कुंभ राशि

सिंगल या तलाकशुदा लोगों को आज अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। वहीं शादीशुदा लोग आज इमोशनली खुद को स्ट्रांग पाएंगे, जिससे आपके और आपके पार्टनर के बीच लड़ाई होते होते बच जाएगी। वहीं अगर आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट देते हैं, तो इससे आपका रिश्ता ओर ज्यादा गहरा होगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों की लव लाइफ आज अच्छी रह सकती है। आज अगर आपका पार्टनर आपको कोई बात समझाने की कोशिश करता है, तो उनकी सलाह को मानें क्योंकि आगे चलकर उस बात से आपको ही फायदा होगा।

ये भी पढ़ें- विवाहित और अविवाहित महिलाएं इस दिन भूलकर भी न धोएं बाल, घर पर मंडरा सकता है संकट!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola