Aaj Ka Rashifal 9 August 2026: आज 9 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज सावन माह की कामिका एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. यह दिन विष्णु भगवान की पूजा के लिए खास है. रविवार का दिन होने से सूर्यदेव की पूजा का संयोग भी बन रहा है. इसके साथ ही द्विपुष्कर योग बन रहा है. मृगशिरा और आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, हर्षण और वज्र योग रहेगा. इसके साथ ही बालव, कौलव और तैतिल करण का निर्माण हो रहा है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 9 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
---विज्ञापन---
आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. नौकरी की तलाश में आज भटकना पड़ सकता है. आप कितना सोचते है, पर करते कितना हैं इस पर आपको ध्यान देना होगा. आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.
---विज्ञापन---
वृषभ राशि
---विज्ञापन---
आपके व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी. स्वस्थ रहें, मस्त रहें और आप व्यर्थ की चिंता छोड़ दें. खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है. समय रहते पूंजी निवेश कर दें. शत्रु वर्ग सक्रिय होगा.
---विज्ञापन---
मिथुन राशि
---विज्ञापन---
आज आपको संतान के विवाह की चिंता रहेगी. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. पूंजी निवेश से लाभ संभव हैं. राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है. अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है.
कर्क राशि
आज आप अपने वाक चातुर से कार्य बना लेंगे. व्यापार- व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी. खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए आज का समय श्रेष्ठ है. आपको यात्रा से लाभ संभव है. एक बात का विशेष ध्यान रखें कि आप समय पर कार्य करना सीखें.
सिंह राशि
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे. जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें. पारिवारिक जानों से भेंट होगी. अनायास खर्च हो सकता है. समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई से मुंह चुराएंगे.
ये भी पढ़ें – Numerology: दानवीर स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं आगे
कन्या राशि
आपके धनकोष में वृद्धि होगी. अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं. मन में कई दुविधाएं चल रही हैं. आध्यत्मिक बल से आपको लाभ होगा.
तुला राशि
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है. महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए यह समय मेहनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है.
वृश्चिक राशि
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है. आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. बने काम बिगड़ सकते हैं. अपनी सोच को बदले न कि दूसरो को बदलने की कोशिश करें. क्रोध पर नियंत्रण रखें. इष्ट आरधना सहायक होगी.
धनु राशि
क्या करू क्या न करू इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं. शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं. कर्मचारियों के प्रति अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी.
मकर राशि
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबंधित रोग संभव है. समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी. मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा.
कुंभ राशि
जो करना चाहिए वो करिए. फालतू समय बर्बाद न करें. दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं. पुराने निवेश से लाभ होगा.
मीन राशि
कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे. उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे. अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है. दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी. कोई धार्मिक यात्रा भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti Quotes: अपमान का बदला लेना है, तो जरूर अपनाएं ये चाणक्य नीति, घुटने टेक देगा दुश्मन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.