Aaj Ka Rashifal 7 September 2026: आज 7 सितंबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. इसके साथ ही अजा एकादशी व्रत है. आज पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही व्यतीपात, वरीयान् और परिघ योग रहेगा. बव, बालव, कौलव और तैतिल करण रहेगा. आज सोमवार के दिन ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों की लिए दिन कैसा रहेगा? आप इसके बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 7 सितंबर 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

---विज्ञापन---

आपके द्वारा सोचे गए कार्य समय पर पूरे होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी. आज शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें. कर्मचारियों द्वारा आपका नुकसान हो सकता है. जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है.

वृषभ राशि

---विज्ञापन---

आज आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे. किसी अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है. आप धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे. मकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा इसके साथ साथ विद्युत उपकरण पर भी धन खर्च होगा. आपके कार्य विस्तार के योग बन रहे है.

मिथुन राशि

---विज्ञापन---

आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. आपको अपने संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी. विवाह की चर्चा में सफलता मिलेगी. आज आप वाहन और मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बिमारी में पैसा ज्यादा लग सकता है. भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे.

कर्क राशि

---विज्ञापन---

किसी पर भी अंधविश्वास न करें अन्यथा आप के साथ धोखा हो सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य भी पूरे होंगे. आपके धन कोष में वृद्धि होगी. पिता के साथ वाद विवाद संभव है इसीलिए शांति से अपना समय व्यतीत करें.

सिंह राशि

---विज्ञापन---

आपके कारोबार को नई सफलता मिलेगी. आपको अपने पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता आज ज्यादा रहेगी. प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे. आपकी पदोन्नती के योग है. आप अपनी पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें.

कन्या राशि

आज आप समय रहते अपना जरूरी काम निपटा लें. आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग करना होगा. आज अपने पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. संतान के कार्यों से नाराज होंगे. कोई आकस्मिक यात्रा हो सकती है.

ये भी पढ़ें - Shadashtak Yog 2026: सूर्य-शनि का षडाष्टक योग इन 5 राशियों के लिए रहेगा अशुभ! करियर में करेंगे परेशानियों का सामना

तुला राशि

आपके करियर में उन्नति प्रद प्रस्ताव मिलेंगे. भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है. मकान के पुनः निर्माण में धन खर्च हो सकता है. किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी. आज आपका वाहन क्रय करने का मन बनेगा.

वृश्चिक राशि 

आप कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें. आज के दिन आपको साधु संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला आपके लिए लाभकारी साबित होगा.

धनु राशि 

आपके यश कीर्ति में वृद्धि होगी. शत्रु सक्रिय होंगे इसलिए सावधान रहें, सतर्क रहें. आज व्यवसाय में लाभ संभव है. संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है. आज बहनों के साथ विवाद की स्थिति बनेगी. अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे.

मकर राशि 

समय के साथ आपकी स्थिति अनुकूल हो रही है. आज आप तनाव से मुक्त होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा. लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाईयों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद आपके पक्ष में हल होंगे.

कुंभ राशि 

जीवनसाथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है.

मीन राशि 

आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है. आज आप अपने कार्यस्थल पर व्यस्तता के चलते थकान महसूस करेंगे. जल्दबाजी से कोई कार्य न करें अन्यथा हानि संभव है. अनावश्यक किसी से वाद विवाद न करें क्योंकि पारिवारिक क्लेश की संभावना ज्यादा है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.