Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 31 July 2024: आपका आज का दिन कैसा रहेगा? यह जानने के लिए आप आज का राशिफल देख सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों के बारे में बताया गया है।

Aaj Ka Rashifal 31 July 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 July 2024: ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति अपने आज या कल या फिर आने वाले दिनों के बारे में राशिफल के माध्यम से जान सकता है। आपका हर दिन कैसा रहेगा? यह जानने के लिए आप राशिफल में अपनी राशि के बारे में जा सकते हैं। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों के बारे में बताया गया है। आज यानी 31 जुलाई बुधवार को आपका दिन कैसा रहेगा? आइए राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में भी कमी रहेगी। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। समाज में सम्मान अर्जित करेंगे। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान में दें।

मिथुन राशि

नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से दूर रहे। मन में अशांति का भाव रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

परिवार का साथ मिलेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं। मन में शांति रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। मन परेशान रह सकता है। आत्म संयत रहे व क्रोध से बचे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी और अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मकर राशि

धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

कुंभ राशि

आत्मविश्वास बहुत बढ़ा चढ़ा रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

विज्ञापन

मीन राशि

कारोबार का विस्तार होगा। पिता का साथ मिलेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ