Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को होगा धनलाभ, खुशियों से भरा रहेगा दिन, पढ़ें मेष से मीन तक सभी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 31 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ये जानने के लिए आप राशिफल पढ़ सकते हैं. दैनिक राशिफल के जरिए मेष से लेकर मीन तक सभी का राशिफल जान सकते हैं. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से आज के भाग्यफल के बारे में जानते हैं.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 31 दिसंबर 2025 को पौष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी तिथि रहेगी. आज पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण होगा. आज की ग्रह स्थिति के अनुसार, सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है आप इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज की नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह धनु राशि में, चंद्र ग्रह वृषभ राशि में मंगल ग्रह धनु राशि, बुध ग्रह धनु राशि में, गुरु ग्रह मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह धनु राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. इन ग्रह स्थिति से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा इसके बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं. सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 31 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आप की दिनचर्या में बदलाव आयेगा. अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है. परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा. स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी.

वृषभ राशि

विज्ञापन

अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा. किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें. पारिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है. रोजगार में लोभ न करें. वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी. रुका धन मिलेगा, धार्मिक रुचि बढ़ेगी.

मिथुन राशि

विज्ञापन

गलत निर्णय का गलत नतीजा. व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा. मान-सम्मान बढ़ेगा. योजनाएं फलीभूत होंगी. लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी. उधार दिया पैसा वापस नहीं मिलने से परेशानी बढ़ेगी.

कर्क राशि

विज्ञापन

आप की मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से मन दुखी होगा. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग है. संतान से मदद मिलेगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे. धन प्राप्ति के योग हैं. व्यर्थ के विवादों से दूर रहें. व्यापार अच्छा चलेगा. पुराने विरोधी सक्रिय होंगे.

कन्या राशि

विज्ञापन

दोस्तों से मन की बात होगी. अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें. पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे. कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा. आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी. कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ेगा.

तुला राशि

विज्ञापन

दिन श्रेष्ठ है. व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा. बुद्धि से कार्य में सफलता के योग. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा. रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है. प्रेम प्रसंग में सफल होंगे.

वृश्चिक राशि

विज्ञापन

किसी भी कीमत पर अपना काम करवा लेंगे. जीवनसाथी की मदद से कार्य पुरे होंगे. अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें. निवेश लाभदायी रह सकेगा. राज्यपक्ष में आपका प्रभाव बढ़ेगा. विरोधियों से सावधान रहें.

धनु राशि

विज्ञापन

आप की कार्यशैली और वाक् चातुर्य से काम पुरे होंगे. व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी. निवेश करने में जल्दबाजी न करें. आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है. प्रगति वर्धक समाचार मिलेंगे. कार्ययोजना को गुप्त रखें.

मकर राशि

विज्ञापन

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा. दोस्तों के साथ मोज-मस्ती में समय बीतेगा. शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा. पराक्रम बढ़ेगा. नवीन उपलब्धि होगी. नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी.

कुंभ राशि

विज्ञापन

राजनितिक दबाव के कारण होते कार्य अवरुद्ध हो सकते है. आज आर्थिक विशेष लाभ होने की संभावना है. परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे. संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी.

मीन राशि

विज्ञापन

आप के अपनों द्वारा प्रताड़ित हो सकते है. अपने उदेश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें. भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा. आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा. कर्ज से मुक्त मिलेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ