---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज शुभ योग से 12 राशियों पर कैसा असर? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 30 September 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है। आज का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने शुभ हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 30 September 2024: पंचांग के अनुसार 30 सितंबर 2024 को अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन सोमवार है। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और शुभ योग बन रहा है। आज का शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त 11:53 से 12:40 मिनट तक, अमृत काल 02:04 से 03:52 मिनट तक और ब्रह्म मुहूर्त 04:46 से 05:34 मिनट तक है। सिंह राशि में चंद्रमा रहेंगे। राहु काल का समय 07:50 से 09:19 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 30 सितंबर, सोमवार का राशिफल बताया है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आर्थिक रूप से सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

रोग या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

किसी कार्य के बिगड़ने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। रुपये के लेनदेन में सावधानी बरतें। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार कर दें।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आर्थिक योजना सरकार हो सकती है। सम्मान में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गरीब को आटा अथवा चावल अथवा मिश्री का दान करें। नहाने के पानी में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कैसा रहेगा ये पूरा सप्ताह? 

---विज्ञापन---

सिंह राशि

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य देव को रोली व चावल डालकर जल दें।

कन्या राशि

कुछ पारिवारिक कर्म से मन खिल रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और गाय का उपचार करा दें।

---विज्ञापन---

तुला राशि 

कर्म क्षेत्र में बाधा आएगी परंतु जोखिम न उठाए। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

उच्च अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामले में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में उत्साह का प्रदर्शन करेंगे। बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मंगल का परिवर्तन आपके लिए सुखद रहेगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

मकर राशि

किसी अधिकारी से तनाव मिल सकता है और आपके सुख में व्यवधान आएगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।कुत्तों को भोजन करा दें और शनि देव के बीज मंत्र का जाप करा दें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

किसी रिश्तेदार के आने से व्यस्तता बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह शनि देव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सितंबर माह का आखिरी दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

मीन राशि

धन और सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 30, 2024 05:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola