Aaj Ka Rashifal 30 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और एकादशी तिथि रहेगी. साथ ही वज्र योग, सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रेवती नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, तैतिल करण, गर करण और वणिज करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में, मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में, शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में, बुध ग्रह तुला राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में और चंद्र ग्रह मीन राशि में मौजूद रहेंगे, जबकि देवगुरु बृहस्पति ग्रह कर्क राशि में रहेंगे.
चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज यानी 30 नवंबर 2025, सूर्य देव को समर्पित रविवार का दिन कैसा रहेगा.
मेष राशि:
आज आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी. साथ ही कारोबार में लाभ होगा. हालांकि, माता-पिता को संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है. दिन खत्म होने से पहले आपको वाहन सुख प्राप्त होगा.
वृषभ राशि:
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. हालांकि, नए कारोबार में लाभ होने की आशंका कम है. वृषभ राशि के जातक करियर को लेकर निराश न हों, जल्द समय बदलेगा. कुंडली में नए आवास के योग हैं.
मिथुन राशि:
आज धन लाभ होगा. साथ ही कारोबार में विवाद शांत होंगे. इसके अलावा वाहन खरीदने के योग हैं. दिनभर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
कर्क राशि:
कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे. घर में कुछ समय के लिए शांति का माहौल रहेगा. दिन खत्म होने से पहले बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी.
सिंह राशि:
किसी दूर के मित्र से मुलाकात होगी, जो फायदेमंद साबित होगी. आज आप दूसरों के निजी मामलों में न बोलें, नहीं तो किसी मुश्किल में फंस सकते हैं.
कन्या राशि:
आज शत्रु आपकी प्रशंसा करेंगे. बाहरी विवादों का असर परिवार पर नहीं होने देंगे तो वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी. साथ ही मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और न्याय पक्ष उत्तम रहेगा.
तुला राशि:
सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है, लेकिन लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा. विवादों में मौन रहेंगे तो आपके लिए लाभदायक होगा.
वृश्चिक राशि:
नौकरी में अशांति का वातावरण रहेगा. इसके अलावा स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. आज फिजूल खर्च बढ़ेंगे और किसी करीबी से धोखा मिलेगा.
धनु राशि:
दिन चिंताजनक रहेगा. मानसिक पीड़ा आपके ऊपर हावी रहेगी. हालांकि, आर्थिक निवेश से लाभ होने के आसार हैं. इसके अलावा संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा.
मकर राशि:
दिन की शुरुआत आनंददायक होगी. पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे लाभ होने के योग हैं. इसके अलावा शत्रु परास्त होंगे, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से आप ग्रसित रहेंगे.
कुंभ राशि:
समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा. उम्मीद है कि आज आपको लाभ होगा, जिस कारण मानसिक तनाव दूर होगा.
मीन राशि:
आलस्य के कारण आप अपना ही नुकसान करवा लेंगे. आज आपको अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा. दिनभर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन व्यय बढ़ेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.