किन राशियों को मिलेगी गणेश जी की कृपा? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: आज (बुधवार) का राशिफल मेष से लेकर मीन राशि से जुडे़ जातकों के लिए खास रहने वाला है। जनिए राशिफल और उपाय।

Aaj Ka Rashifal

Image Credit- News24

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 3 January 2024: ज्योतिषचार्य डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले आज गाड़ी धीमा चलाएं। सिंह राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मिथुन राशि से जुड़े जातकों को नौकरी से फायदा होगा। कर्क राशि से संबंधित लोग घर से माता का आशीर्वाद लेकर निकलें। आगे जानिए मेष से लेकर मीन तक के लिए आज का राशिफल और उपाय।

विज्ञापन

मेष राशि

अगर आप सेना या पुलिस में काम करते हैं तो आज धैर्य रखें व किसी भी व्यक्ति से बिना मतलब ना उलझें। अधिकारियों व सहकर्मियों से ठीक से बात करें। सुबह बुध का बीज मंत्र पढ़ें व किसी गरीब व्यक्ति को हरी मूंग की दाल दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन

वृष राशि

किसी यात्रा या अवकाश पर जा सकते हैं। अपनी बात रखने में संकोच न करें क्योंकि जब आप साफ बात करेंगे तो लोग आपका सम्मान भी करेंगे। किसी रिश्तेदार या पुराने मित्र से मिलने के योग हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं व किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

अधूरे कार्य पूरे करने के योग हैं। व्यर्थ का तनाव ना लें क्योंकि आज का दिन आपके लिए अति शुभ रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी में फायदा होगा। धैर्य से अगर जटिल कार्य भी करेंगे तो उसे सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। हल्दी, चावल डालकर सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

अपनी रचनात्मकता पर भरोसा करें क्योंकि आप एक बहुत ही भावनात्मक प्रकृति के व्यक्ति हैं। अतः आप कभी भी बहुत दुखी हों या बहुत खुशी हों तो फैसला न लें। आज सुबह माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। किसी गाय को आटे की लोई व मूंग की दाल खिलाएं।

सिंह राशि

जीवन के विविध रंगों में अनुभवों का आनंद लेंगे। आपकी प्रकृति एक दार्शनिक की भांति होगी। आज आप एक आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं व उसको खाने को दें तथा सूर्य को सुबह रोली व चावल डालकर जल दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए विशेष है। कार्यस्थल अथवा व्यापार में आपको बहुत फायदा मिलेगा। जीवन में नए उत्साह व ऊर्जा का संचार होगा। सुबह कुत्ते को रोटी दें व गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए श्रेष्ठ रहेगा। नए मित्र बनेंगे तो जीवन में काफी संतुष्टि मिलेगी। अगर आप आज किसी जमीन की खरीद के विषय में कार्य करते हैं तो दिन अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को खाना खिलाएं व सफेद वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

विद्यार्थियों को आज बहुत सोच-समझकर कार्य करना होगा। गाड़ी धीमे चलाएं व बिना वजह किसी से ना उलझें। सुबह माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बाहर निकलें। गुरुजनों का सम्मान करें व सूर्य देव को जल दें।

धनु राशि

स्त्रियों के लिए विशेष दिन रहेगा। पति से बहुत सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपके वैवाहिक जीवन में कटुता है तो आज का दिन अच्छा है। संबंधों को सुलझाएं। घर में सास ससुर की सेवा करें व परिवार का ध्यान रखें। पुरुषों के लिए व्यापार में फायदे के योग हैं। सुबह किसी गरीब व्यक्ति को पीले चावल दान करें।

विज्ञापन

मकर राशि

जीवन में सफलता के लिए दृढ़ता जरूरी है। आज आपके व्यक्तित्व में दृढ़ता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कोई व्यापार संबंधी डील करेंगे। आज का दिन निर्णय के लिए श्रेष्ठ है। सुबह गाय व कुत्ते को भोजन कराएं व किसी घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

आज आपका शांत व्यक्तित्व कई सारी उलझन से मुक्ति दिलाएगा। सहकर्मी आज आपको बहुत सम्मान देंगे। अधिकारियों की कृपा के पात्र बनेंगे। सुबह सूर्य को नमन करें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मीन राशि

शिक्षा जगत में काम करने वाले व्यक्तियों को आज बहुत फायदा होगा। अधिकारियों से लाभ होने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार के आने से घर में खुशियां लौट आएंगी। आज सुबह तुलसी के पौधे को जल दें व गाय को हरा चारा खिलाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ