Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को होगा धनलाभ, पढ़ें मेष से मीन तक सभी के लिए कैसा रहेगा 28 सितंबर का दिन

Aaj Ka Rashifal: कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आंकलन कर राशिफल तैयार किया जाता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि के लोगों का आज यानी 28 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 28 सितंबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. साथ ही शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है, आज मां दुर्गा के छठे स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा करने का विधान है. इसके अलावा आज आयुष्मान योग, पश्चिम दिशा शूल, ज्येष्ठा नक्षत्र, तैतिल करण है. पंचांग और नवग्रहों की स्थिति के अनुसार, सभी राशियों के भाग्यफल और जीवन की घटनाओं के बारे में जानते हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी राशियों के जातकों के लिए आज यानी 28 सितंबर 2025, रविवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसन्नता मिलेगी. कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें. कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है. व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. किसी बुर्जुग को मिठाई दान करें.

वृषभ राशि

विज्ञापन

आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है. कार्य न होने से हताश होंगे. दूसरों की बातों पर बहूत जल्द विश्वास कर लेते है. सुख-सुविधा पर खर्च होगा. बुजुर्गों की भावनाओं को समझें. किसी विद्यार्थी को कलम भेट करें.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आपका जिद्दी रवैया नुकसान दायक रहेगा. कार्य में सफलता न मिलने के कारण दूसरों को दोष देने की बजाए अपनी कमियां दूर करें. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती हैं. व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी. आर्थिक सहायता करें.

कर्क राशि

विज्ञापन

आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा. संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे. यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी. प्रेम-प्रसंग प्रगाढ़ होंगे. आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. किसी को धार्मीक ग्रंथ दान करें.

सिंह राशि

विज्ञापन

आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव हैं. घरेलू विवाद सुलझ सकते है. आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा. परिजनों से, संबंध बेहतर होंगे. धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें. आज तांबे के पात्र में शक्कर भर कर दान करें.

विज्ञापन

कन्या राशि

दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी. मन की बात कहने का अवसर मिलेगा. लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे. अपने गुस्से पर काबू रखें, वरना बात बिगड़ जाएगी. जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे. किसी गरीब कन्या के विवाह में आर्थिक सहयोग करें.

विज्ञापन

तुला राशि

आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं. कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे, झूठ बोलने से बचें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बहनों से विवाद होंगे. असहाय की सहायता करें.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

युवाओं के लिए समय उपयुक्त हैं. मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी. मेहनत करने में पीछे न हटे पदोन्नति के आसार हैं. उच्च अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा. निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. आय के स्रोत बढ़ेंगे, आज भगवान सत्यनारायण का पाठ करें.

विज्ञापन

धनु राशि

आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है. व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें| स्थाई संपति के क्रय-विक्रय में धन लगेगा. आज किसी शिव मंदिर में शक्कर दान करें.

विज्ञापन

मकर राशि

आलस हावी रहेगा. बुद्धि जीवियों से संपर्क बढ़ेगा. विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी, कारोबार में व्यवस्था में सुधार करें. धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं. आज किसी गरीब को भोजन करवाएं.

विज्ञापन

कुंभ राशि

नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे. व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे, प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय हैं. विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है. आज भगवान लक्ष्मीनारायण को हलवे का नेवध्य्य लगाएं.

विज्ञापन

मीन राशि

अपनी मेहनत के बलबुते पर काम पूरा कर लेंगे. युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा. संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी. रोजगार की तलाश में यात्रा होगी. आज किसी मंदिर में पानी से भरा मटका दान करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ