Aaj Ka Rashifal 28 April: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए सोमवार का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 28 April 2025: आज सोमवार 28 अप्रैल को आयुष्मान और सौभाग्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा और कौन-से उपाय अपनाने से लाभकारी परिणाम मिलेंगे? पढ़िए, आज का राशिफल…

Aaj Ka Rashifal 16 june 2025

16 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 April 2025: दैनिक राशिफल में सभी व्यक्ति अपनी 12 राशियों के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आज का दिन उनके लिए कैसा रहेगा? वैदिक पंचांग के अनुसार, 28 अप्रैल 2025 को वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन सोमवार है। आज शुभ कार्य न करने के लिए राहुकाल का समय 07:22 AM से 09:01 AM तक है। आइए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं कि 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? कौन-से उपाय अपनाने से लाभकारी और अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे? पढ़िए, आज का राशिफल…

विज्ञापन

मेष राशि

आज आप समय का उचित प्रबंध करेंगे। महिला पक्ष का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सुबह बंदर को गुड़-चना या केला खिला दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृष राशि

बच्चों के लिए मार्गदर्शन करेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

कुछ घटनाओं को उच्च दृष्टिकोण से देंखेंगे, तो तनाव कम होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। सुबह गाय को हरा चारा या भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

विदेश से अच्छे समाचार आ सकते हैं। धर्मगुरु या पिता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। किसी गरीब को आटा अथवा चावल या मिश्री का दान करें। जल में थोड़ा दही डालकर स्नान करें।

सिंह राशि

आज आप घर और कार्यस्थल की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्यदेव को रोली और चावल डालकर जल का अर्घ्य दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

आज एक महत्वपूर्ण यात्रा के योग बन रहे हैं। रोग या कोई विरोधी मानसिक पीड़ा देगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और गोवंश का उपचार करा दें।

तुला राशि

जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन के योग बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भाग दौड़ रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह गरीब को भोजन करा दें और किसी वृद्ध व्यक्ति को वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में किसी लालची या चिड़चिड़े व्यक्ति से सावधान रहें। अधीनस्थ से सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़-चना या केला खिलाएं।

धनु राशि

व्यक्तिगत जीवन में धैर्य और संयम बरतें। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग प्राप्त रहेगा। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

विज्ञापन

मकर राशि

आज आपकी यात्रा संबंधी योजना बन सकती है। मन खिन्न रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भावुकता में कोई निर्णय न लें। कुत्तों को भोजन करा दें और शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक तनाव रह सकता है। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह शनिदेव के मंत्र का जाप करें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। उपहार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ