Aaj Ka Rashifal: वृषभ राशि वालों का बिगड़ सकता है स्वास्थ और मकर वालों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज 27 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कुंडली में ग्रहों की स्थिति का आंकलन कर सभी राशियों का भाग्यफल तैयार किया जाता है. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि के लोगों का आज यानी 27 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा.

Aaj Ka Rashifal

Credit - News 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 27 सितंबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. साथ ही शारदीय नवरात्रि का पांचवा दिन है, आज मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है. इसके अलावा आज प्रीति योग, पूर्व दिशा शूल, अनुराधा नक्षत्र, बालव करण निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की बात करें तो आज मंगल ग्रह तुला राशि में हैं. बुध और सूर्य कन्या राशि में हैं. केतु और शुक्र सिंह राशि में हैं. गुरु मिथुन राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु कुंभ में और चंद्र गेव वृश्चिक राशि में हैं. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी राशियों के जातकों के लिए आज यानी 27 सितंबर 2025, शनिवार का दिन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें. रुके कार्यों में अचानक गती आ सकती है. सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है. किसी कार्यक्रम की रूप रेखा बना सकते हैं. पुराना लेन-देन हो सकता है.

वृषभ राशि

विज्ञापन

व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती है. व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता है. लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी. बहनों से संबध में कड़वाहट आ सकती है. संतान सुख की प्राप्ति होगी.

मिथुन राशि

विज्ञापन

मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे. अपने क्रोध पर अंकुश रखें. अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गती मिलेगी. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. संतों का सानिध्य मिलेगा.

कर्क राशि

विज्ञापन

आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. किसी बड़े निवेश का अंदेशा है. जो लाभदयक रहेगा. व्यापार व्यवसाय को नई उंचाई मिलेगी. विरोधी सक्रिय होंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी. संतान सुख संभव है.

सिंह राशि

विज्ञापन

नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है. पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे. परिजनों का सहयोग मिलेगा. दांत संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी.

कन्या राशि

विज्ञापन

अटके काम पूरे होंगे. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी. अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं है. ध्यान देकर कार्य करें. जीवनसाथी के सहयोग स्व कारू पुरे होंगे. मोजमस्ती में समय व धन खर्च होगा.

विज्ञापन

तुला राशि

मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे. संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे. अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है. विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं. विदेश जाने के योग बन रहे हैं. स्वास्थ कमजोर रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

क्रोध की अधिकता रहेगी. किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं. व्यापरिक नए सौदे लाभ देंगे. नए मित्र बनेंगे. समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. विवाह प्रस्ताव सफल होंगे. बहनों का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

स्वास्थ में सुधार होगा. पारिवारिक झगड़े बैठ कर हल होंगे. आकस्मिक यात्रा हो सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा. अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदिकियां आएगी. जीवन संगनी का साथ मिलेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

सेना प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी सक्रीय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें. पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे. आर्थिक लाभ होगा. भवन परिवर्तन संभव है.

विज्ञापन

कुंभ राशि

अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है. पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा. पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे.

विज्ञापन

मीन राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं. नोकरी में पदोन्नति हो सकती है. परीक्षार्थी सफल होंगे. अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे. घेरलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे. न्यायपक्ष अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ