Aaj Ka Rashifal: आयुष्मान योग का 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 27 Novemeber 2024: आज यानी 27 नवंबर बुधवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? आपके लिए कौनसे उपाय अच्छे रहेंगे? आइए जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 27 Novemeber 2024: आज यानी 27 नवंबर बुधवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है। इस दिन उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। शुभ कार्य न करने के लिए राहुकाल का समय दोपहर  12:08 से 13:26 बजे तक रहेगा। आज के दिन चित्रा नक्षत्र और आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव द्वारा 27 नवंबर का राशिफल बताया गया है, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। विष योग के कारण वाणी पर संयम रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।व्यापार में वृद्धि के योग हैं। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और गए अथवा किसी गोवंश का उपचार करा दें और खाने को दें।

मिथुन राशि

भाई बहन का साथ प्राप्त होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से वाद विवाद हो सकता है।कर्म क्षेत्र में बाधा आ सकती है। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

दांपत्य जीवन में कठिनाई का सामना करना होगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

सिंह राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

व्यवसाय संबंधित योजना आपके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख बना रहेगा। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

तुला राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते है। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

आर्थिक मामलों में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। भावुकता या क्रोध में कोई काम ना करें। किसी बात को लेकर मन खिन्न हो सकता हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

मकर राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पुरुषार्थ सार्थक सिद्ध होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

मीन राशि

भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ