Aaj Ka Rashifal 27 August 2026: आज 27 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इसके साथ ही आज सावन पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा. चतुर्थी तिथि का समापन सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा. धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. शोभन योग सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अतिगण्ड योग रहेगा. आज वणिज, विष्टि और बव करण रहने वाला है. आज की ग्रह स्थिति और शुभ-अशुभ संयोग से आप राशिफल के बारे में जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 27 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.
मेष राशि
---विज्ञापन---
हर किसी के जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है लेकिन आपको हतोत्साहित नहीं होना है अन्यथा नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा. आज आपके कारोबार में उन्नती के योग है. आपको अपने कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा. न्यायपक्ष आज मजबूत होगा.
वृषभ राशि
---विज्ञापन---
आज आपके भाग्योदय का समय है. अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें, सफल जरूर होंगे. कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से आप परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा.
मिथुन राशि
---विज्ञापन---
आज परिणय चर्चाओं में आपको सफलता मिलेगी. आपको अपने खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है. कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है. झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है. आज धन लाभ हो सकता है.
कर्क राशि
---विज्ञापन---
आप किसी काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें. आपके जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है. संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है.
सिंह राशि
---विज्ञापन---
बेहतर सफलता के लिए अपनी कार्ययोजना में बदलाव लाएं. खुद के तौर तरीके को बदलें. परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी. कपास, तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है.
ये भी पढ़ें - Chandra Grahan Rashifal: रक्षाबंधन पर कुंभ राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, 28 अगस्त से इन 5 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें
कन्या राशि
आप सिर्फ पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें. व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे. आपकी नौकरी में तबादले के योग बन रहे है. आज आपको आर्थिक लाभ होगा.
तुला राशि
आप सबसे पहले अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें. कार्यस्थल पर आज कर्मचारियों से विवाद हो सकता है. आज आपकी आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे. कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. मान - सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी.
वृश्चिक राशि
आज आपके व्यवसाय के नए रस्ते खुल सकते है. आपकी पारिवारिक यात्रा के योग है. धर्म-कर्म में आज आपकी रूचि बढ़ेगी. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नई तकनिकी के प्रयोग से आपको लाभ होगा.
धनु राशि
आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी. साझेदारी से लाभ होगा. मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें. बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी. अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं.
मकर राशि
मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें. आपके शत्रु आपके खिलाफ सक्रिय होंगे. विदेश यात्रा के योग बन रहे है. पूर्व में किये गए निवेशों से आपको लाभ होगा.
कुंभ राशि
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा. बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा. अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें, नुकसान हो सकता है.
मीन राशि
आज आप जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें. किसी अजनबी पर भरोसा न करें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे है, सतर्क रहें. धन संचय में सफल होंगे. संतान को सुख की प्राप्ति होगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.