Chandra Grahan Rashifal: रक्षाबंधन पर कुंभ राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, 28 अगस्त से इन 5 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के दिन लग रहा है. यह ग्रहण 28 अगस्त को लगने वाला है. रक्षाबंधन के दिन लग रहा यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इसका प्रभाव राशियों पर देखने को मिल सकता है.

Chandra Grahan 2026 Horoscope: यह चंद्र ग्रहण आंशिक ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कई राशियों के जीवन पर असर होगा. चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इन लोगों का तनाव बढ़ सकता है.
कुंभ राशि में चंद्र ग्रहण
2 / 728 अगस्त को रक्षाबंधन पर चंद्रमा शनि की राशि कुंभ राशि में विराजमान होंगे. चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा. ज्योतिषीय और खगोलीय दृष्टि से ग्रहण बेहद खास रहेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, ग्रहण के प्रभाव से 5 राशियों को परेशान होना पड़ सकता है.
वृषभ राशि
3 / 7वृषभ राशि के लोगों को पैसों के मामले में सावधान रहना होगा. आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. निवेश करने से पहले जांच-परख कर लें. व्यर्थ का खर्च करने से बचें. आर्थिक तौर पर परेशान होने के कारण तनाव हो सकता है. ये भी पढ़ें -
कर्क राशि
4 / 7कर्क राशि वालों को ग्रहण के कारण मानसिक तनाव हो सकता है. आपके घर-परिवार में रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. किसी विवाद और झगड़े से बचने के लिए अपनी वाणी पर संयम रखें. आप लोगों को खर्च कम करने की कोशिश करनी चाहिए.
सिंह राशि
5 / 7सिंह राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से सावधान रहना होगा. सिंह राशि के लोगों को नौकरी और कारोबार में परेशानी हो सकती है. आपका तनाव बढ़ सकता है. काम का दबाव परेशान कर सकता है. जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें और सोच-समझकर काम करें. ये भी पढ़ें -
वृश्चिक राशि
6 / 7वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है. इसके कारण आप लोगों को तनाव हो सकता है. वृश्चिक राशि वालों को तनाव लेने से बचना होगा. काम पर ध्यान देना चाहिए.
मीन राशि
7 / 7मीन राशि वालों को सेहत, आर्थिक स्थिति और संबंधों के तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. खर्च करने से बचें और विवाद से बचने के लिए वाणी पर संयम रखें. कोई भी आर्थिक फैसला जल्दबाजी में न लें. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.