Aaj Ka Rashifal: आज 26 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि 26 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज रविवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

IMG-20260426-WA0000

Aaj Ka Rashifal 26 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 26 अप्रैल 2026 को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. साथ ही मघा नक्षत्र, वृद्धि योग और दिशाशूल पश्चिम रहेगी, जबकि राहुकाल दोपहर 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक रहने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 26 अप्रैल 2026, रविवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएंगे. साथ ही यश-कीर्ति में वृद्धि होगी. इसके अलावा कारोबार में लाभ होना संभव है. आज शाम से पहले आपको वाहन सुख मिल सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज के दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. हालांकि, नए कारोबार में लाभ होने की आशंका कम है. माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. इसके अलावा नए आवास के योग बन रहे हैं.

मिथुन राशि: 
अपने आप पर विश्वास रखें, आज दूसरों के भरोसे न रहें. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन व्यय बढ़ेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. साथ ही विवाद शांत होंगे. परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी. शाम से पहले लाभ कमाने के अवसर हाथ आएंगे.

सिंह राशि: 
अपनी दिनचर्या नियंत्रित रखें और बोलने से पहले विचार करें. आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात होना फायदेमंद साबित होगी.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आज धनागमन सहज होगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा. इसके अलावा कारोबार में विवाद शांत होंगे. बता दें कि वाहन खरीदने के भी योग आज बन रहे हैं.

तुला राशि: 
सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है. हालांकि, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा. विवादों में आपका मौन रहना लाभदायक साबित होगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं. इसके अलावा स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और फिजूल खर्च बढ़ सकता है. आज आपको कोई अपना धोखा भी दे सकता है, इसलिए संभलकर रहें.

धनु राशि: 
आज आपकी शत्रु भी प्रशंसा करेंगे. हालांकि, बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें, अन्यथा वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी. आज आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और न्यायपक्ष उत्तम रहेगा.

विज्ञापन

मकर राशि: 
दिन की शुरुआत आनंददायक होगी. पुराने मित्रों से मुलाकात होने से लाभ होगा. इसके अलावा शत्रु परास्त होंगे. आज यात्रा के भी योग हैं. हालांकि, आप किसी रोग से ग्रसित हो सकते हैं.

कुंभ राशि: 
समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा. बता दें कि शाम से पहले लाभ के अवसर हाथ आएंगे.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज का दिन चिंताजनक रहेगा. मानसिक पीड़ा आप पर हावी रहेगी. शाम से पहले निवेश से लाभ होने के भी आसार हैं. इसके अलावा संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ