---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal 25 March: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मंगलवार का दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 25 March 2025: आज यानी 25 मार्च, मंगलवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन-कौन से उपाय हैं जिन्हें राशि अनुसार अपनाने से लाभ होगा? आइए इसके बारे में आज का राशिफल और उपाय के जरिए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 25 March 2025: पंचांग के अनुसार 25 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और दिन मंगलवार है। इस दिन शिव योग और श्रावण नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 12 राशियों के लिए 25 मार्च का दिन कैसा रहेगा? कौन कौन से उपाय लाभकारी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। मंगलवार को सुबह मंगल का बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

व्यावसायिक मामलों के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डाल करके जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी व गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि

कार्य क्षेत्र के विस्तार के लिए किए गए रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूसरों से सहायता लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि 

धन से जुड़े मामलों में आपके साथ धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या धर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डाल कर जल दें।

सिंह राशि

व्यावसायिक यात्राएं फलीभूत होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

मित्रों के साथ समझौता होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। विरोधी परास्त होंगे। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें व किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि

व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। अपने रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है। गलत निर्णय कष्टदायी होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

रिश्तेदारों के लिए किए गए कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुख में होगा। यात्रा की स्थिति सुखद होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगल के बीच मंत्र का जाप करें।

ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope: 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक, कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए पूरा महीना? जानें मासिक राशिफल

---विज्ञापन---

धनु राशि

सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें व कुत्ते को रोटी दें।

मकर राशि

संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शारीरिक कष्ट की संभावना है। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। पति पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें व कुत्ते को रोटी दें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

शिक्षा के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर हो सकती है। घर परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पड़ोसी से झगड़ा या विवाद ना करें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

आध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा अथवा देशाटन की संभावना है। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- Weekly Rashifal: 24 से 30 मार्च तक कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल

---विज्ञापन---

First published on: Mar 24, 2025 11:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola