---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें शनिवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 25 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या किसी अशुभ घटना का सामना करना पड़ेगा, इस बारे में आपको दैनिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है. चलिए अब जानें 12 राशियों के आज के राशिफल के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Apr 25, 2026 07:19
Aaj Ka Rashifal 25 April 2026
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 25 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. साथ ही अश्लेषा नक्षत्र, गंड योग और दिशाशूल पूर्व रहेगी, जबकि राहुकाल प्रातः 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 25 अप्रैल 2026, शनिवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि: 
नौकरी में भाग्योन्नति होने के योग बन रहे हैं. आज निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी, लेकिन धन लाभ होने के योग भी हैं. हालांकि, साझेदारी में फैसले संभलकर ही करें. उम्मीद है कि शाम से पहले आप चांदी की कोई वस्तु खरीदेंगे.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि: 
आपकी कार्यपद्धति से आज अधिकारी खुश होंगे. हालांकि, संतान के कार्यों से आपको तनाव होगा और चिंता बढ़ेगी. इसके अलावा अचानक से बड़े खर्च सामने आएंगे. आज आप अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें और विरोधियों से दूर रहें.

मिथुन राशि: 
आज बकाया धन की वसूली होगी. इसके अलावा व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. आज शाम से पहले लाभ कमाने के अवसर आपके हाथ आएंगे. हालांकि, कारोबार के चक्कर में भागदौड़ ‍अधिक होगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: साल 2026 खत्म होने से पहले ये 5 राशियां होंगी मालामाल! मरने से पहले बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

कर्क राशि: 
अध्ययन में रुचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है. इसके अलावा अचानक हानि होना संभव है. नौकरी कर रहे जातकों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा. साथ ही निवेश करने के अवसर मिलेंगे.

सिंह राशि: 
आज परिजनों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाना संभव है. साथ ही इच्छित कार्य सिद्धि होंगे. आज भवन में निवेश करना आपके लिए शुभ रहेगा. हालांकि, मस्तिष्क पीड़ा से मुक्ति नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि

कन्या राशि: 
आपके व्यवहार के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे. आज आपकी कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है, इसलिए सावधान रहें. साथ ही गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें.

तुला राशि: 
गलत संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है. दिनभर प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. शासन-प्रशासन से आपको सहयोग मिलेगा. साथ ही परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी. आज शाम से पहले शेयर बाजार से भी आपको लाभ होगा.

वृश्चिक राशि: 
आज निवेश करने में जल्दबाजी न करें. हालांकि, संपत्ति से जुड़े कार्यों से लाभ होगा. साथ ही व्यवसायिक उन्नति होगी. इसके अलावा यश व कीर्ति में वृद्धि होगी.

धनु राशि: 
आज आप घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे. कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी. हालांकि, शाम से पहले पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा. बता दें कि आज किए गए कलात्मक कार्य सफल होंगे.

मकर राशि: 
आज दूसरों के झंझटों में न पड़ें. हालांकि, शरीर सुस्त रहेगा. पुराना रोग उभर सकता है. यदि आज आप अपने परिवार वालों के लिए कोई उपहार खरीदेंगे तो अच्छा रहेगा.

कुंभ राशि: 
आज आकस्मिक धन लाभ होगा. साथ ही आत्मसम्मान बढ़ेगा, लेकिन संतान की चिंता स्वास्थ्य खराब कर सकती है.

मीन राशि: 
आवास-निवास की समस्या का आज समाधान होगा. इसके अलावा परिणय प्रयास सफल रहेंगे. आज शाम से पहले परिजनों से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे. इसके अलावा धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: इन 4 राशियों के लिए न तो ज्यादा अच्छा और न ही ज्यादा बुरा रहेगा 2026, बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Apr 25, 2026 07:19 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.