Aaj Ka Rashifal 24 December: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा पूरा दिन? जानें राशिफल और राशि अनुसार उपाय

Aaj Ka Rashifal 24 December 2024: 12 राशियों के लिए आज यानी 24 दिसंबर मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? आइए इसके बारे में राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 24 December 2024

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 December 2024: आज यानी 23 दिसंबर को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन मंगलवार है। इस दिन हस्त नक्षत्र और शोभना योग रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 14:50 से 16:07 मिनट तक रहेगा। कन्या राशि में चंद्र ग्रह मौजूद रहेंगे। आज यानी 24 दिसंबर मंगलवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन-कौन से उपाय अपनाने आज के दिन लाभकारी रहेंगे? इन सभी के बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा आचार्य द्वारा राशिफल के माध्यम से बताया गया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

चल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगलवार को सुबह मंगल बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शिक्षा या प्रतियोगिता के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें। परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी वह गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि

बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। घर के मुखिया से तनाव और वैचारिक मतभेद रहेगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिला दें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।

विज्ञापन

कर्क राशि

धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ हो सकता हैषपिता याधर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। मित्रों से सहयोगमिलेग। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

वाणी पर संयम रखें। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। बिना वजह किसी से न उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। आपके स्वभाव के प्रति लोग आकर्षित होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देखेंगे तो दिन शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

व्यर्थ की उलझन व तनाव में रह सकते हैं। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि 

रिश्तों में निकटता आएगी। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ