Aaj Ka Rashifal: वृद्धि योग के संयोग से 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 24 August 2024: दैनिक राशिफल के माध्यम से आप आज यानी 24 अगस्त शनिवार का राशिफल जान सकते हैं, आइए जानते हैं 12 राशियों के लिए कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे?

Aaj Ka Rashifal 25 september 2024 Today Horoscope astrology in Hindi

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 August 2024: पंचांग कैलेंडर के अनुसार आज यानी 24 अगस्त शनिवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन वृद्धि योग का संयोग बन रहा है, जिससे 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ रहा है। आज अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 12 राशियों के लिए 24 अगस्त शनिवार का दिन कितना शुभ रहने वाला है? कौन सी राशि के लिए कौन से उपाय लाभकारी रहेंगे? आइए इन सभी के बारे में दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

चंद्र बृहस्पति की युति तनाव देगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

संतान के भाई की पूर्ति होगी। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। घर गृहस्ती के कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। मित्रों से मिलकर आज आपको बहुत सुखद एहसास होगा। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गोवंश का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नकारात्मक विचारों से बचें अन्यथा आपकी ऊर्जा का हनन होगा। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

उच्च अधिकारी से विवाद ना करें। आपकी दृढ़ता व आत्मविश्वास आज आपके लिए बहुत ही काम आएगा। अति उत्साह में कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिसका आपको पछतावा हो। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

आर्थिक सुधार होगा। आज आप अपने व्यावसायिक कार्यों में बहुत ही व्यस्त रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को हर चारा खिलाएं। कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

शिक्षा में श्रम के अनुरूप रिजल्ट मिलेंगे। घरेलू व व्यावसायिक संबंधों में सामंजस्य बना करके रखेंगे। कुशलता पूर्वक आज अपने सभी कार्यों को करेंगे। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

किसी महिला से तनाव मिल सकता है।समझदारी से कार्य करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिलाई तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें

धनु राशि

व्यर्थ की उलझन रहेगी। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को ध्यान रखना होगा अगर वह कोई रिसर्च कार्य कर रहे हैं उसमें केंद्रित होकर के कार्य करें। घर परिवार में लोगों से प्रेम रहेगा। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी घायल गोवंश का उपचार करें।

विज्ञापन

मकर राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। खानपान का संतुलन बनाकर रखेंगे और आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे। न्यायिक प्रक्रियाओं के लिए आज का दिन शुभ है। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें व शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जलाएं।

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जमीन की खरीद परोक्ष के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप लंबी यात्राओं पर जाना चाहते हैं तो अवश्य जाएं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जलाएं।

विज्ञापन

मीन राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझन रहेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ