Aaj Ka Rashifal 22 February: हर्षण योग का 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफवल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 22 February 2025: दैनिक राशिफल के माध्यम से व्यक्ति राशि अनुसार दिन के बारे में जान सकता है। 22 फरवरी, शनिवार का दिन मेष से मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

aaj ka rashifal 22 February 2025

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 February 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज यानी 22 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन शनिवार है। इस तिथि पर हर्षण योग और ज्येष्ठा नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। ये दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? कौन-कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाने लाभकारी रहेंगे? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने  जानकारी दी है। 22 फरवरी, शनिवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और कौन से उपाय फलदायी रहेंगे? आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में परिश्रम रहेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से मिलने पर घर में खुशी आएगी। किसी मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी बनेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

भाई या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिश्रम अधिक रहेगा।सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन कर दे और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।अधीनस्थ कर्मचारी अथवा पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

विज्ञापन

कन्या राशि

रोग या विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धर्मगुरु से मतभेद हो सकता है। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करवा दें।

तुला राशि

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा।रिश्तो में निकलता आएगी। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आर्थिक सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है।स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। घर परिवार में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

विज्ञापन

धनु राशि

छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करे। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

मकर राशि

पारिवारिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा और देशाटन की स्थिति सुखद होगी। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है। धर्मकर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में हिस्सालेंगे। गोवंश की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ